न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कोटा फैक्ट्री’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी, ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट भी आई सामने

नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के दोनों सीजन सुपरहिट रहे। अब इसके तीसरे सीजन का ट्रेलर सामने आ गया है। नेटफ्लिक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 1:30:36

2 News : ‘कोटा फैक्ट्री’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी, ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट भी आई सामने

नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' के दोनों सीजन सुपरहिट रहे। अब इसके तीसरे सीजन का ट्रेलर सामने आ गया है। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार (11 जून) को इसका मजेदार ट्रेलर जारी किया गया। 'कोटा फैक्ट्री 3' का निर्देशन राघव सुब्बू ने किया है। इसमें अभिनेता जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, आलम खान और रंजन राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में जीतू भैया अपनी थ्योरी समझाते हुए नजर आ रहे हैं, “जीत की तैयारी नहीं, तैयारी ही जीत है।” नेटफ्लिक्स ने ऑफिशयल तौर पर यह भी ऐलान किया है कि इसकी स्ट्रीमिंग 20 जून से ओटीटी पर शुरू होगी। इसके ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, “(I)IT'S HAPPENING!!” वीडियो की शुरुआत ‘जीतू भैया’ से होती है, जो एक पॉडकास्ट में बैठे होते हैं और अपना मंत्र देते हैं, “जीत की तैयारी नहीं, तैयारी जीत है।”

वीडियो में जितेंद्र कुमार उर्फ ‘जीतू भैया’ एक सबसे बड़े सवाल का जवाब देते हैं कि उनके छात्र उन्हें ‘जीतू सर’ नहीं बल्कि ‘जीतू भैया’ क्यों कहते हैं? वे बोलते हैं, “मैडम वो क्या है कि कोटा में बच्चों के लिए सब कुछ होता है, पर ये लोग सिर्फ जेईई एस्पिरेंट्स नहीं हैं। हम लोग भूल जाते हैं कि ये लोग 15-16 साल के बच्चे हैं। इनफैचुएशंस हैं, इनसिक्योरिटी हैं।

टीचर डांट दे तो डिमोटिवेट हो जाते हैं। दोस्त ने कुछ कह दिया तो वो इनका बुरा लग जाता है। हर चीज सीरियसली लेते हैं ये लोग। इनकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी चीज है। जीतू सर इसे हैंडल नहीं कर सकते।” ट्रेलर में इसके आगे भी कोटा का माहौल बताया गया है।

‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का प्राइम वीडियो पर इस दिन से ले सकेंगे मजा

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसके पिछले दोनों सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे। अब ‘मिर्जापुर’ के मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का सस्पेंस खत्म कर दिया है। प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर डेट अनाउंस की गई है। सीरीज 5 जुलाई से स्ट्रीम होगी। आज मंगलवार (11 जून) को शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “कर दीजिए प्रबंध, मिर्जापुर 3 की डेट नोट कर लीजिए। मिर्जापुर 3 ऑन प्राइम वीडियो 5 जुलाई।”

सोमवार को मेकर्स ने एक तस्वीर शेयर की थी। यह एक कार्टूनिस्ट फोटो थी, जिसमें ‘मिर्जापुर’ के किरदार नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में लिखा था कि इसमें ‘मिर्जापुर’ की रिलीज डेट छुपी है, ढूंढ सकते हैं, तो ढूंढ लीजिए। ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था। इसमें विक्रांत मैसी भी थे। हालांकि उनके किरदार की मौत हो गई थी। सीरीज में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, ईशा तलवार, विजय वर्मा अहम रोल में नजर आएंगे। ‘मिर्जापुर 3’ में भी कुर्सी को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क