न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता केस : मुनव्वर ने कही दिल झकझोर देने वाली कविता, ईशा ने कह दिया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रॉल

दिल्ली के निर्भया केस के बाद कोलकाता रेप एंड मर्डर केस ने एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हर कोई इसका घटना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 1:05:44

कोलकाता केस : मुनव्वर ने कही दिल झकझोर देने वाली कविता, ईशा ने कह दिया कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रॉल

दिल्ली के निर्भया केस के बाद कोलकाता रेप एंड मर्डर केस ने एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया। हर कोई इसका घटना का विरोध कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है। अब ‘बिग बॉस 17’ के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने 12 सैकंड का एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने ‘मुबारक हो बेटी हुई है’ के साथ कोलकाता केस पर तंज कसा है। यह कविता दिलों को झकझोर कर रख देने वाली है। मुनव्वर ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

उन्होंने कैप्शन लिखा, “मुबारक हो बेटी हुई है, जो हम सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, ये तो रिपोर्टेड है, सोचो जो रिपोर्ट नहीं होता? सोचो इतनी टेक्नोलॉजी और इतना कुछ हासिल करने के बाद हम कहां हैं? सियासत को एक-दूसरे से लड़ने से या धर्म के नाम पर लड़ने से फुरसत होती तो शायद 78 साल के बाद भी ये हाल न होता।” वीडियो में मुनव्वर कहते हैं, “वो गुजरती रही है इम्तिहानों से, गंदी नजर वाले मेहमानों से, वो जलती रही है जमानों से, वो आज फिर से डरके घर आई है दुकानों से।

कोई कहता है लक्ष्मी है, तो कोई कहता है बरकत हुई है, कोई कहता है बोझ उसको तो कोई कहता है मुबारक हो, बेटी हुई है। रात बहुत थी, कपड़े ऐसे पहने थे, अकेली निकली थी, ये कैसा तर्क है। वो जानवर, उम्र वक्त कपड़े, उसके लिए क्या फर्क है। जो बैठती थी मां-बाप के पलकों पे, वो खून में कहीं लेटी हुई है। मुबारक हो, आपके घर बेटी हुई है। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।”

BB 17 फेम ईशा मालवीय ने कहा, मैं मुंबई में रहती हूं और मैं सेफ फील करती हूं...

‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा ले चुकीं ईशा मालवीय को फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल गुरुवार (15 अगस्त) के दिन ईशा ने कोलकाता रेप और मर्डर केस पर बात की। उन्होंने पैपराजी के सामने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग उन पर भड़क गए। ईशा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि हम सब आजादी का जश्न मना रहे हैं, लेकिन थोड़ी दुखी भी हूं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जो चल रहा है, एक लड़की के साथ जो घटना हुई है, द रेप केस, उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है तो मैं ये उम्मीद करती हूं कि उन्हें जल्दी न्याय मिले।

मैं मुंबई में रहती हूं और मैं सेफ फील करती हूं। मुंबई में रहते हुए मैं हमेशा सेफ फील करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उस लड़की के परिवार पर क्या बीत रही होगी। मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्दी न्याय मिलेगा। वीडियो के सामने आने के बाद लोग ईशा से नाराज हैं। देखिए यूजर्स ने कैसी-कैसी रिएक्शन दी। “आपके आस-पास हमेशा लोग रहते हैं।

आप कैमरे से घिरी रहती हैं। अगर आप कैमरे से घिरी नहीं रहती तो आप भी सेफ फील नहीं करती।”, “आप सेलेब हैं मैम, आपके साथ कुछ भी होगा तो तुरन्त एक्शन लिया जाएगा…मामूली लड़कियों के साथ कुछ होता है तो एफआईआर भी नहीं होती है तो जांच क्या ही होगी।”, “ये कहती हैं कि लड़की का रेप हुआ है, इसे तो ये तक नहीं पता कि मर्डर भी हुआ है। क्यों दुखी होने का नाटक कर रही हो?”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम ने कांग्रेस के रुख पर उठाए सवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके