न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉफी विद करण 8 : इस बार रानी मुखर्जी और काजोल मचाएंगी धमाल, करण जौहर की बोलती कर देंगी बंद

इन दिनों ओटीटी पर चैट शो ‘कॉफी विद करण का 8वां सीजन धूम मचा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी जोड़ियां आकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 6:29:09

कॉफी विद करण 8 : इस बार रानी मुखर्जी और काजोल मचाएंगी धमाल, करण जौहर की बोलती कर देंगी बंद

इन दिनों ओटीटी पर चैट शो ‘कॉफी विद करण का 8वां सीजन धूम मचा रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी जोड़ियां आकर फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें होस्ट फिल्ममेकर करण जौहर गेस्ट से दिलचस्प पर्सनल सवाल पूछते हैं, जिनका जवाब खट्टा-मीठी होता है। इसके 30 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाले नए एपिसोड में दो मशहूर एक्ट्रेस दिखेंगी, जो कजिन सिस्टर हैं। हम बात कर रहे हैं काजोल और रानी मुखर्जी की।

आज सोमवार (27 नवंबर) को कॉफी विद करण 8 के इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इसमें रानी को करण को किसी राज खोलने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद काजोल रिएक्ट करती हैं। साथ ही प्रोमो में करण दोनों से सवाल पूछते भी दिखाई दे रहे हैं। आखिर में किसी सवाल पर काजोल जवाब देने से मुकरती दिख रही हैं और मजाकिया अंदाज में शो से बाहर जाने के लिए कहती हैं।

इसके बाद रानी वो सभी चीजें गिनाती हैं, जो करण ने उनके साथ की थीं। रानी ने करण को ताने देते हुए कहा कि तुमने मेरे हाथ से खाना छीन लिया, तुमने मुझे मारा। इस पर करण ने उन्हें टोकते हुए कहा कि मैंने तुम्हें नहीं मारा तो रानी ने कहा कि इतना झूठ! काजोल ने भी चिल्लाते हुए कहा, “दुर्व्यवहार, यह दुर्व्यवहार था!” करण कहते हैं, “कितना घटिया!”

काजोल नहीं बता पाईं रानी को लेकर पूछे गए इस सवाल का जवाब

रानी काउच पर आते ही करण को ये कहते हुए झटका देती हैं कि वे उनके बारे में खुलासे करेंगी। इस एपिसोड में वह करण को एक्सपोज करेंगी। इस बात पर काजोल कहती हैं कि ये एपिसोड मजेदार होने वाला है। अगर ऐसा है तो ये एपिसोड मुझे बहुत पसंद है जिसके बाद शो में आगे दोनों बहनें करण की टांग खिंचाई करती हैं। रैपिड फायर राउंड में जब करण पूछते हैं कि काजोल की कौनसी फिल्म में रानी का स्पेशल अपीयरेंस था, तब काजोल बजर तो दबाती हैं लेकिन जवाब नहीं दे पातीं। इसके बाद तीनों इस बात पर हंसते हैं।

करण हैरान होकर काजोल पर चिल्लाते हुए बोले, तुम इतनी बेवकूफ कैसे हो सकती हो, जवाब ‘कभी खुशी कभी गम’ है। वहीं करण ‘कुछ-कुछ होता है’ को लेकर खुलासा करते हैं कि उनके पिताजी ने मजाक में कहा कि तुम्हारी फिल्म हमें रोड पर ले आई। इस फिल्म में काजोल, रानी और शाहरुख खान थे। बता दें कि कॉफी विद करण के पिछले एपिसोड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने वाले वरुण धवन व सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका