न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉफी विद करण 8 : सनी को शाहरुख, सलमान व अक्षय की ये बातें नापसंद, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ क्लैश पर बोले...

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन का दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है। इस बार शो में देओल ब्रदर्स सनी और बॉबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 7:11:32

कॉफी विद करण 8 : सनी को शाहरुख, सलमान व अक्षय की ये बातें नापसंद, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ क्लैश पर बोले...

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन का दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है। इस बार शो में देओल ब्रदर्स सनी और बॉबी की एंट्री हुई। इस दौरान दोनों ने अपनी जिंदगी की कई बातों का खुलासा किया। सनी ने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार को लेकर कुछ ऐसी बातें भी कह दीं, जिनसे वे इस एक्टर से नाराज हो सकते हैं।

करण ने रैपिड फायर राउंड में सनी से पूछा कि शाहरुख की एक बात जो उन्हें बहुत अच्छी लगती हो और एक बात जो उन्हें बिल्कुल पसंद ना हो, उसके बारे में बताएं। इस पर सनी ने कहा कि शाहरुख बहुत हार्ड वर्किंग है, ये उनके बारे में अच्छी बात है, लेकिन उनके बारे में जो बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है, वह ये कि उन्होंने ‘एक्टर्स को सामान’ बना दिया है। शाहरुख हर एक फेमस ब्रांड का फेस हैं, इसलिए मैं ऐसा कह रहा हूं।

सलमान को लेकर सनी बोले कि उनका दिल बहुत बड़ा है, लेकिन वह हर किसी को बॉडी बिल्डर बनाने की कोशिश करते हैं, ये बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। सनी को अक्षय के साल में एक साथ कई फिल्में करने वाली बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। बता दें कि सनी ने शाहरुख के साथ सुपरहिट मूवी ‘डर’, सलमान के साथ सुपरहिट मूवी ‘जीत’ और अक्षय के साथ ‘जानी दुश्मन-एक अनोखी कहानी’ में काम किया था।

koffee with karan 8,sunny deol,shahrukh khan,Salman Khan,Akshay Kumar,bobby deol,gadar 2,omg 2,darr,jeet,karan johar

सनी देओल ने अक्षय कुमार से की थी यह रिक्वेस्ट लेकिन...

करण जौहर ने ‘गदर 2’ की सफलता पर सनी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने ‘गदर 2’ के साथ अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ के क्लैश की चर्चा की। इसके जवाब में सनी ने कहा कि कई सालों से मैंने सफलता का स्वाद नहीं चखा था। काफी वक्त बाद मेरी फिल्म रिलीज हो रही थी। मैं नहीं चाहता था मेरी फिल्म के साथ कोई और भी फिल्म रिलीज हो।

मैंने अक्षय से कहा कि प्लीज एक बार देख लो अगर आपके हाथ में हो तो। उन्होंने कहा कि मेरे हाथों में कुछ नहीं है। स्टूडियो का कहना है कि दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती हैं। मुझे थोड़ा बुरा तो लगा लेकिन क्या करूं। मैं सिर्फ रिक्वेस्ट कर सकता था, इसके आगे मेरे हाथ में कुछ नहीं है। मैंने कहा कि अब जो होगा देखा जाएगा।

खुशी की बात यह रही कि दोनों फिल्मों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा। उल्लेखनीय है कि दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं। ‘गदर 2’ ने भारत में 527 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया। दूसरी ओर, ‘ओएमजी 3’ ने भी कमाई में 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार