न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Koffee With Karan 8 : 5 लोगों को डेट कर रहे हैं ओरी? कुशा-दानिश-तन्मय ने करण के जख्मों पर ऐसे छिड़का नमक

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन ने OTT पर धूम मचाई हुई है। इसमें अब तक कई सेलिब्रिटी पेयर आ चुके हैं। करण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jan 2024 6:36:24

Koffee With Karan 8 : 5 लोगों को डेट कर रहे हैं ओरी? कुशा-दानिश-तन्मय ने करण के जख्मों पर ऐसे छिड़का नमक

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन ने OTT पर धूम मचाई हुई है। इसमें अब तक कई सेलिब्रिटी पेयर आ चुके हैं। करण उनसे काफी पर्सनल सवाल पूछते हैं, जिन पर गेस्ट या तो खुलकर जवाब देते हैं या फिर इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह देते हैं। अब यह शो खत्म होने वाला है। इस हफ्ते शो का फाइनल एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। इसमें फिल्मी सितारे नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स आने वाले हैं।

इनमें कई सेलेब्स व स्टार किड्स के दोस्त ओरी यानी ओरहान अवत्रमाणि के साथ कुशा कपिला, दानिश सैत, तन्मय भट्ट और सुमुखि सुरेश के नाम शामिल हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें ओरी एक बड़ा खुलासा करते दिखे। करण ओरी से उनकी फोटो और पोज को लेकर अक्सर ट्रोल होने को लेकर सवाल पूछते हैं कि वह इतनी आलोचना कैसे झेलते हैं।

इस पर ओरी कहते हैं कि लोग उन पर भले ही मीम्स बना रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वो लोग मीम्स बना रहे हैं मैं पैसा कमा रहा हूं। वहीं इस दौरान करण, ओरी से सवाल करते हैं कि क्या वो सिंगल हैं। इस पर ओरी कहते हैं, “मेरे पास पांच हैं।” फिर चौंकते हुए करण पूछते हैं, “आप 5 लोगों को डेट कर रहे हैं?” इसके जवाब में ओरी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मैं चीटिंग कर रहा हूं। मैं चीटर हूं। ओरी चीटर है।” इस पर करण कहते हैं कि आप लिवर हैं और चीटर भी हैं।

जोया ने ‘द आर्चीज’ में 3 स्टार किड्स को किया लॉन्च, आहत हैं करण जौहर

प्रोमो में काउच पर बैठे दानिश सैत और कुशा कपिला ने करण जौहर से निर्देशक जोया अख्तर के सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर को लॉन्च किए जाने के बारे में सवाल किया। दानिश ने पूछा, “क्या चीज ज्यादा दुखती है, कि आपको स्टार किड्स को लॉन्च करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि ‘द आर्चीज’ मूवी में जोया ने उन्हें लॉन्च कर दिया।” सवाल को आगे बढ़ाते हुए कुशा ने पूछा, “कैसा महसूस होता है? क्या किसी गहरे जख्म की तरह?” जवाब में करण ने माना कि यह चीज उन्हें बहुत चुभती है और कहा, “हां।”

उल्लेखनीय है करण भी अपनी फिल्मों के माध्यम से आलिया भट्ट, वरुण धवन सहित कुछ स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं। प्रोमो में तन्मय भट्ट ने करण से कई सवाल किए और उनके सवालों पर अटकने के बाद बोले, “आपको शो का नाम फिल्टर कॉफी विद करण रखना चाहिए। इस पर करण बोले, “आउच यह सुनकर तकलीफ हुई।” एक के बाद एक चुभने वाले सवालों की बौछार पर करण बैकफुट पर जाते दिखाई पड़े और उन्होंने आखिर में कहा, “क्या मैं अपना खुद का शो छोड़कर जा सकता हूं? और आप लोग इसे टेकओवर कर सकते हैं?” करण के इस सवाल पर सभी मेहमान ठहाके मारकर हंस पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम