न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉफी विद करण 8 : मलाइका के साथ शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया यह जवाब, उम्र के अंतर पर भी बोले

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर गुरुवार को स्ट्रीम हो रहा करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 8 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 11:27:29

कॉफी विद करण 8 : मलाइका के साथ शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया यह जवाब, उम्र के अंतर पर भी बोले

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर गुरुवार को स्ट्रीम हो रहा करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 8 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस चैट शो में अब तक कई सेलेब्स की जोड़ियां आ चुकी हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर पहुंचे। इस दौरान करण ने अर्जुन से उनके और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर बात की। करण ने अर्जुन से पूछा था कि क्या उनकी और मलाइका की रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की कोई प्लानिंग है।

इस पर अर्जुन ने कहा कि मैं इस पॉइंट पर सोचता हूं और जितना मुझे आपके शो में आना और इसके बारे में ईमानदार होना पसंद है, मुझे लगता है कि यह मेरी लाइफ का हिस्सा है और फिलहाल मैं इसे वैसे ही लेना चाहता हूं जैसे यह आता है। मुझे लगता है कि उसके बिना यहां बैठना और भविष्य के बारे में बात करना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि यह सबसे सम्मानजनक बात होगी।

एक बार जब हम उस स्टेज पर पहुंच जाएंगे तो हम आएंगे और साथ मिलकर इस पर बात करेंगे। मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि हमें इस बात से कोई शिकायत नहीं है कि इस कंफर्टेबल हैप्पी स्पेस में हमें जो कुछ भी करना पड़ा, हम सर्वाइव करते रहे। मैं अभी किसी भी चीज के बारे में स्पेसिफिकली बात नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि इस बारे में अकेले बात करना रिश्ते के लिए अनफेयर है।

koffee with karan 8,koffee with karan,arjun kapoor,malaika arora,arjun malaika,arjun malaika marriage,aditya roy kapoor,karan johar

5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मलाइका-अर्जुन

अर्जुन ने मलाइका के साथ रिश्ते के लिए ट्रोल किए जाने के बारे में खुलकर बात की। अर्जुन ने यह भी बताया कि क्या उनके उम्र के अंतर पर हर समय चर्चा होने से उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मलाइका इस साल 50 साल की हो गईं, जबकि अर्जुन 38 साल के हैं। अर्जुन ने कहा कि यह समझना जरुरी है कि आप प्रभावित होंगे। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो प्रभावित न हो रहा हो, लेकिन बात ये है कि आप इससे डील कैसे करते हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन व मलाइका करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई दफा पब्लिक प्लेस पर साथ-साथ स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी अपनी पोस्ट के माध्यम से प्यार का इजहार करते हैं। पिछले दिनों उनकी कुछ एक्टीविटीज देखने के बाद मीडिया में अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अर्जुन ने इन सभी अफवाहों पर तब विराम लगा दिया था जब उन्होंने अपनी लेडी लव के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो चुका और उनका एक बेटा भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम