न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर को टॉक्सिक बताने पर आलिया ने किया बचाव, राहा की फोटो वायरल होने पर इसलिए रो पड़ी थीं आलिया

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन धूम मचा रहा है। हालांकि इसका टेलीकास्ट टीवी के बजाय OTT पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 1:06:30

रणबीर को टॉक्सिक बताने पर आलिया ने किया बचाव, राहा की फोटो वायरल होने पर इसलिए रो पड़ी थीं आलिया

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन धूम मचा रहा है। हालांकि इसका टेलीकास्ट टीवी के बजाय OTT पर होता है, लेकिन शो के दिलचस्प फॉर्मेट के कारण यह हमेशा सुर्खियां हासिल करने में सफल रहता है। इसमें बड़े-बड़े फिल्मी सितारों की मौजूदगी और उनसे करण द्वारा पूछे जाने वाले सवाल छाए रहते हैं। हाल ही में इसके चौथे एपिसोड में आलिया भट्ट और करीना कपूर शो का हिस्सा बनीं।

इस दौरान दोनों ने मस्ती की। उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। आलिया ने रणबीर को टॉक्सिक बताए जाने पर नाराजगी जताई। बता दें कि एक वीडियो के दौरान आलिया ने कहा था कि रणबीर उन्हें लिपस्टिक नहीं लगाने के लिए कहते हैं। इसके बाद कई लोग रणबीर को टॉक्सिक हजबैंड कहने लगे। इस पर आलिया ने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत सारी चीजें बेवजह उठा ली जाती हैं। जब मैंने देखा अपनी टीम के साथ मेरा बयान कुछ और ही जा रहा था। फिर मैंने कहा ठीक है जाने दो क्योंकि वो लोग तो कुछ न कुछ हमेशा कहा ही करते हैं।

कई आर्टिकल ऐसे भी आए जिसमें रणबीर को टॉक्सिक शख्स तक कहा गया। दुनिया में इतने सारे मुद्दे हैं, जिन पर लोग बात कर सकते हैं, लेकिन बात उस बारे में हो रही है जिसका मतलब ही गलत निकाल लिया गया हो। मुझे सिर्फ एक बात का बुरा लगा कि जैसा लोग रणबीर को समझते हैं वो वैसे बिल्कुल भी नहीं है, वो लोगों की सोच से एकदम अलग हैं।

koffee with karan 8,karan johar,alia bhatt,ranbir kapoor,raha,Kareena Kapoor,actress alia bhatt,alia ranbir,ranbir toxic,raha photo viral

‘कॉफी विद करण’ में आलिया ने राहा को लेकर शेयर की ये बातें

शो में करीना और आलिया ने अपने-अपने बच्चो के बारे में बात की। आलिया ने खुलासा किया कि कैसे वो बेटी राहा की फोटो वायरल होती देख रो पड़ी थीं। आलिया ने बताया कि राहा के पैदा होने के बाद पहली बार शूटिंग के लिए कश्मीर निकली थीं। ये शेड्यूल उनके लिए बहुत मुश्किल होने वाला था।

आलिया ने कहा कि आपके शरीर को वापसी करने में बहुत समय लगता है। मैं रात को नहीं सो पा रही थी। मैं राहा को फीड करवा रही थी और शूट्स के बीच भाग रही थी। उस वक्त मैंने रणबीर को फोन किया और कहा कि मेरे लिए ये मुश्किल हो रहा है। इसके बाद रणबीर अपना काम छोड़कर हमारे पास पहुंचे थे। आलिया ने आगे बताया कि जब डेढ़ दिन बाद मैं वापसी के लिए ट्रेवल कर रही थीं, तो मैंने एक फोटो देखी जिसमें राहा का साइड फेस दिख रहा था और मैं रो पड़ी।

मैं इसलिए नहीं रोई थी कि मैं नहीं चाहती थीं कि लोग राहा का चेहरा देखें। मैं इसलिए रो पड़ी थी, क्योंकि उस समय बहुत सारे इमोशंस एक साथ आ गए और उन लोगों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं जिनसे मैं प्यार करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका