न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘औरों में कहां दम था’ और ‘उलझ’ के लिए संडे भी नहीं लाया खुशियां, मां को लेकर फराह खान की भावनाएं आईं बाहर

पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में अजय देवगन व तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ और जान्हवी कपूर की मूवी ‘उलझ’ रिलीज हुई। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 1:35:28

2 News : ‘औरों में कहां दम था’ और ‘उलझ’ के लिए संडे भी नहीं लाया खुशियां, मां को लेकर फराह खान की भावनाएं आईं बाहर

पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में अजय देवगन व तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ और जान्हवी कपूर की मूवी ‘उलझ’ रिलीज हुई। दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। अजय-तब्बू की फिल्म में रोमांस व ड्रामा है तो जान्हवी की मूवी में थ्रिल है। खास बात ये है कि दोनों ही फिल्में फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इनका अभी तक का बिजनेस देख लगता है कि ये ज्यादा दिन थिएटर्स में नहीं टिकेंगी।

पहले बात करते हैं ‘औरों में कहां दम था’ की। नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में ‘कृष्ण’ बने अजय और ‘वसुधा’ का रोल निभा रहीं तब्बू की प्रेम कहानी दिखाई गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार (2 अगस्त) को पहले दिन मात्र 1.85 करोड़ रुपए कमाए। शनिवार को इसमें मामूली सुधार देखा गया और यह आकंड़ा 2.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। अब इसकी रविवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

माना जा रहा था कि छुट्टी का दिन होने से दर्शकों की संख्या में अच्छा-खासा इजाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपए ही कमाए। इस तरह से इसका टोटल कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपए हुआ है और यह फिल्म घाटे का सौदा लग रही है। अब बात करते हैं ‘उलझ’ की। इसने भी 2 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दी और इसका अंजाम भी बुरा हुआ।

जान्हवी और गुलशन देवैया की जोड़ी दर्शकों पर कोई छाप नहीं छोड़ पाई। फिल्म ने पहले दिन 1.37 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की। अगले दिन यह आंकड़ा 2.2 करोड़ रुपए तक पहुंचा। रविवार को इसने 2.42 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ तीन दिन में यह 5.99 करोड़ रुपए ही कमा पाई। सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच सुलह की पहल की कहानी है, जिसमें ISISI बहुत बड़ा रोड़ा बनता है। फिल्म में राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, रोशन मैथ्यू, मियांग चैंग जैसे कलाकार भी हैं।

फराह खान की मां मेनका ईरानी का 26 जुलाई को हो गया था निधन

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने सोमवार (5 अगस्त) को अपनी दिवंगत मां मेनका ईरानी को याद किया। मेनका का मुंबई में 26 जुलाई को निधन हो गया था। फराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मेरी मां एक बहुत ही अनोखी इंसान थीं..कभी भी लाइमलाइट में नहीं आना चाहती थी। अपने जीवन में उन्होंइने कई सारी कठिनाइयों का सामना किया, इसके बावजूद भी वह एक खास महिला थीं।

उनके मन में किसी भी तरह की कोई कड़वाहट या ईर्ष्या नहीं थी। उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति उनसे प्यार करता था। वह मुझसे और साजिद से कहीं ज्याीदा मजाकिया और मजेदार थीं। पता नहीं कि वो अपने लिए उमड़े सच्चे प्यार और संवेदना को देख पा रही हैं कि नहीं...उनके कई सहकर्मियों और हमारे घर में काम करने वाले लोगों ने कहा कि मेरी मां ने उन्हें ऋण दिलाने में मदद की थी या उन्हें पैसे भेजे थे और कभी भी बदले में पैसे मिलने की उम्मीद नहीं की। हमारे दुख में हमारा साथ देने के लिए घर आए सभी लोगों का शुक्रिया।

साथ ही उन लोगों का भी शुक्रिया, जिन्होंने संदेश भेजे और अभी भी संदेश भेज रहे हैं। नानावटी अस्पताल के सभी डॉक्टरों और नर्सों का शुक्रिया जिन्होंने हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। चंडीगढ़ पीजीआई और बेले व्यू अस्पताल के हमारे परामर्शदाता डॉक्टरों का शुक्रिया। हम आभारी हैं कि आपने हमें उसके साथ कुछ और दिन बिताने का मौका दिया। काम पर वापस जाने का समय आ गया है... यही वह चीज है जिस पर उन्हें हमेशा गर्व था। हमारा काम!

मैं इस दुख की वजह से पड़ी गांठ को भरना नहीं चाहती ये हमेशा मेरे दिल में रहेगा... मैं उन्हें मिस नहीं करना चाहती क्योंकि वह हमेशा मेरा हिस्सा रही हैं...ब्रह्मांड की आभारी हूं कि उन्हें मेरी मां बनने दिया और हमें उनकी देखभाल करने का मौका दिया उसी तरह जिस तरह उन्होंने पूरी जिंदगी अकेले ही हमारी देखभाल की थी..." उल्लेखनीय है कि रविवार को फराह के भाई डायरेक्टर साजिद खान ने भी मां के लिए ऐसी ही भावनाएं दिखाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री