न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता के लिपलॉक सीन पर बोले सनी-बॉबी, सतीश के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते अनिल-अनुपम क्योंकि...

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 8' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह ओवर द टॉप (OTT) पर प्रसारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 6:27:40

2 News : पिता के लिपलॉक सीन पर बोले सनी-बॉबी, सतीश के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते अनिल-अनुपम क्योंकि...

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 8' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह ओवर द टॉप (OTT) पर प्रसारित हो रहा है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड का प्यारा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे। उनके खुलासे विवादों में रहे। अब अगले मेहमानों से जुड़ा प्रोमो सामने आ गया है। काउच पर दो भाई सनी और बॉबी देओल बैठेंगे। दोनों ही अपने परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई किस्से शेयर करेंगे।

वीडियो में सबसे पहले करण, सनी से कहते हैं कि मैंने आपका कोई इंटरव्यू देखा जिसमें आप कह रहे थे कि ऑर्गेनिक कलेक्शन, इसका क्या मतलब है, क्या आपको लगता है कि हम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबरों में कोई छेड़छाड़ कर रहे हैं। ये सुनकर सनी हंसते हुए कहते हैं कि मुझे नहीं पता लेकिन ऐसा होता है। इसी तरह समाज चल रहा है। इस पर करण कहते हैं कि इसीलिए क्या गदर का टाइटल था- हिंदुस्तान का असली ब्लॉकबस्टर।’ सनी इस पर भी हंस देते हैं।

इसके बाद करण उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किस के लिए पूछते हैं कि इस पर आप दोनों का क्या रिएक्शन था। बॉबी कहते हैं कि सभी इस पर बात कर रहे हैं लेकिन डैड बहुत क्यूट लग रहे थे। इसके बाद सनी कहते हैं कि डैड वही करते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। इसके बाद करण ने बताया कि फिल्म में 'ढाई किलो का हाथ' से दुश्मनों को हिलाकर रख देने वाले सनी को असल में टेडी बियर खिलौनों का शौक है।

अनुपम खेर ने बताई दिवंगत सतीश कौशिक की उनकी जिंदगी में अहमियत

मशहूर कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक का इस साल 9 मार्च को हर्ट अटैक से निधन हो गया था। वे 66 साल के थे। सतीश के साथ एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर की पक्की दोस्ती रही। अनुपम अभी तक इस गम से उबर नहीं पाए हैं। वे अक्सर सतीश से जुड़े इमोशनल किस्से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं।

अनुपम एक गार्जियन की तरह सतीश के परिवार की देखभाल भी कर रहे हैं। अनुपम ने खुलासा किया कि अब वे और अनिल, सतीश के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अनुपम ने कहा कि सतीश के चले जाने का उन पर और अनिल पर बहुत असर पड़ा है। अनुपम ने कहा कि सतीश के निधन से मुझे उतना ही सदमा लगा, जितना मुझे पिता के निधन पर हुआ।

यश चोपड़ा के जाने के बाद भी मैं इसी तरह सदमे में आ गया था। मैं और अनिल किसी तरह सतीश के जाने के दुख का सामना कर रहे हैं, लेकिन हम जब भी मिलते हैं तो उनके बारे में बात नहीं करते क्योंकि हमें पता है कि इससे बाकी अपसेट ही होंगे। लेकिन जब भी मैं और अनिल साथ होते हैं तो बिना कुछ कहे भी सतीश की कमी महसूस होती ही है। जिस उम्र में सतीश गए वह कोई जाने की उम्र नहीं थी। उनके जाने से मैं बिल्कुल अकेला हो गया हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार