न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी रही ‘कल्कि 2898 AD’ की कमाई, श्रद्धा और रजनीकांत ने बांधे तारीफों के पुल

कई बड़े सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने सिनेमाघरों में 28 जून को दस्तक दी। इसमें साउथ इंडियन स्टार प्रभास, अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 1:24:20

दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी रही ‘कल्कि 2898 AD’ की कमाई, श्रद्धा और रजनीकांत ने बांधे तारीफों के पुल

कई बड़े सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने सिनेमाघरों में 28 जून को दस्तक दी। इसमें साउथ इंडियन स्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण व दिशा पटानी के अहम रोल हैं। फैंस खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं कि उन्हें एक ही फिल्म में ऐसे दिग्गज स्टार्स को देखने का मौका मिला। फिल्म ने गुरुवार को धमाकेदार शुरुआत की थी। इसने पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 95.30 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि दूसरे दिन यह आंकड़ा काफी नीचे गिर गया, जो फैंस के साथ फिल्म के जानकारों के लिए भी एक झटका है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार (28 जून) को 54 करोड़ रुपए कमाए। वैसे तो यह प्रदर्शन भी शानदार है, लेकिन पहले दिन से तुलना करने पर चिंता होना स्वाभाविक है। अब मेकर्स को वीकेंड (शनिवार-रविवार) से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 149.3 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दुनियाभर में पहले दिन इसने 175 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, दूसरे दिन के आंकड़े आना बाकी है।

करीब 600 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 8500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। इसके डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। फिल्म भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की है, जिनके बारे में कहा गया है कि दुनिया को बुराइयों से बचाने के लिए उन्होंने यह अवतार लिया है। ‘कल्कि’ के रिलीज होते ही ‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ के हाल बेहाल हो गए हैं। सिनेमाघरों में 7 जून को रिलीज हुई 'मुंज्या' ने शुक्रवार को लगभग 85 लाख और 14 जून को रिलीज हुई 'चंदू चैंपियन' ने महज 80 लाख रुपए कमाए।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,kalki box office collection,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone,disha patani,kamal hassan,shraddha kapoor,rajinikanth

‘कल्कि 2898 AD’ में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग देख अभिभूत हुईं श्रद्धा कपूर

इस समय चारों ओर 'कल्कि 2898 AD' की चर्चा हो रही है। ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एस.एस राजामौली, ‘केजीएफ’ एक्टर यश और ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म की खूब तारीफ की। अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी इसे शानदार फिल्म बताया है और अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की है। श्रद्धा ने फिल्म देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूर्व, क्या पश्चिम...सारा सिनेमा एक तरफ, अमिताभ बच्चन एक तरफ।”श्रद्धा ने फायर और सलामी वाली इमोजी भी जोड़ी है। श्रद्धा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अमिताभ बच्चन अपने आप में ही एक सिनेमैटिक यूनिवर्स हैं।”

फिल्म देखने के बाद साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है। 'थलाइवा' ने लिखा, “मैंने कल्कि 2898 ए़डी देख ली, क्या महान फिल्म है, नाग अश्विन इंडियन सिनेमा को अलग लेवल पर ले गए हैं, मेरे प्रिय मित्र अश्वनी दत्त, अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और कल्कि की पूरी टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाइयां, मुझे फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार है, भगवान आपको आशीष दें।” साल 2023 में फिल्म ‘जेलर’ से धांसू कमबैक करने के बाद रजनीकांत अब इस दशहरा एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वेट्टैयन’ लेकर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क