न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान-ऐश्वर्या का गले मिलते वीडियो वायरल, ये है सच्चाई, अल्लू के पिता ने यश पर साधा निशाना

सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय बच्चन का नाम एक साथ सुनते ही किसी के भी कान खड़े हो जाते हैं। भले ही इन दोनों सितारों के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 12:23:17

2 News : सलमान-ऐश्वर्या का गले मिलते वीडियो वायरल, ये है सच्चाई, अल्लू के पिता ने यश पर साधा निशाना

सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय बच्चन का नाम एक साथ सुनते ही किसी के भी कान खड़े हो जाते हैं। भले ही इन दोनों सितारों के बीच आज कुछ भी नहीं हो, लेकिन फैंस के दिलों में इस जोड़ी के लिए खास लगाव देखने को मिलता है। ये दोनों जब-तब किसी पार्टी-समारोह में दिखते हैं, तो तरह-तरह की चर्चाएं शुरू होने लगती हैं। अब एक बार फिर से इन्हें लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।

दरअसल हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर हुई दिवाली पार्टी काफी सुर्खियों में रही, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। वहां सलमान और ऐश्वर्या भी अलग-अलग समय पर पहुंचे थे। इसी पार्टी से एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देख लोग सोच रहे हैं कि ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। उन्हें लगा कि दोनों स्टार्स ने पुराने गिले-शिकवे मिटा दिए हैं।

हालांकि कई यूजर्स को यह बात हजम नहीं हो रही। उनका कहना है कि वह युवती एक्टर सूरज पंचोली की बहन सना थी, जिसने ऐश्वर्या की जैसे ही लाल रंग का आउटफिट पहना था। अधिकतर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यही हकीकत है। उल्लेखनीय है कि सलमान व ऐश्वर्या ने साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था।

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद हैं निर्माता, यश के फीस बढ़ाने से हैं नाराज

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता और निर्माता अल्लू अरविंद ने कन्नड़ एक्टर यश को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। अरविंद ने ‘कोटाबोम्माली पीएस’ फिल्म के टीजर लॉन्च में पार्टीसिपेट किया था। अरविंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म के बजट को लेकर एक्टर्स को आड़े हाथों लिया। अरविंद ने कहा कि एक हिट फिल्म के बाद स्टार अपनी फीस जिस तरह बढ़ाते हैं, उससे पूरा बजट गड़बड़ा जाता है।

कथित तौर पर उन्होंने कहा कि कन्नड़ स्टार ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के बाद पैन इंडिया स्टार बन गए। ‘केजीएफ’ ने उनके परफॉरमेंस और प्रोडक्शन के लिए अलॉट किए गए बजट की वजह से काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद ने कहा कि जो व्यक्ति किसी फिल्म में लीड एक्टर होता है, उसे उस फिल्म की राशि की 20 से 25 फीसदी फीस मिलती है।

हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि फिल्म का बजट कितना होगा लेकिन फीस बढ़ाने से फिल्म ओवर बजट हो जाती है। ‘केजीएफ’ की रिलीज से पहले यश कौन था? उस फिल्म ने इतनी बड़ी सक्सेस क्यों हासिल की, वह थी फिल्म की मेकिंग। जो भी हो फिल्म का हीरो भी मेकिंग की वजह से ही यह दर्शकों को अट्रेक्ट कर पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे