न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की और शिल्पा की फिल्मों का पहले ही दिन हाल बेहाल, जानें ‘जवान’ की कमाई कहां तक पहुंची

एक्टर विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' शुक्रवार (22 सितंबर) को रिलीज हो गई। इस फिल्म का निर्माण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 1:35:44

विक्की और शिल्पा की फिल्मों का पहले ही दिन हाल बेहाल, जानें ‘जवान’ की कमाई कहां तक पहुंची

एक्टर विक्की कौशल की मच अवेटेड फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' शुक्रवार (22 सितंबर) को रिलीज हो गई। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले किया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्की के साथ पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की जोड़ी है। हालांकि पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लगा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही बैठ जाएगी।

फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ रुपए है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में मात्र 1.40 करोड़ रुपए कमाए। अब देखना है कि ये कलेक्शन वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर कितना बढ़ता है। फिल्म को करीब 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसके निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य हैं। इसमें विक्की-मानुषी के साथ मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और यशपाल शर्मा की भी मुख्य भूमिका है।

दूसरी ओर, शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ ने भी शुक्रवार को ही थिएटर्स में दस्तक दी। ‘सुखी’ की हालत तो 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' से भी खराब रही। ओपनिंग डे पर फिल्म 1 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर पाई। यह औंधे मुंह गिर गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सिर्फ 30 लाख रुपए का बिजनेस किया।

वीकेंड पर कमाई थोड़ी बढ़ सकती है। ‘सुखी’ को सोनाली जोशी ने डायरेक्ट किया है। इसमें शिल्पा के साथ कुशा कपिला, अमित साध, डेलनाज ईरानी, किरण कुमार, विनोद नागपाल भी हैं। फिल्म एक 38 साल की हाउसवाइफ की कहानी है।

the great indian family,sukhee,jawan,vicky kaushal,Shilpa Shetty,shahrukh khan,nayanthara,box office collection,gadar 2

‘जवान’ ने भारत में 16वें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का जादू जारी है। वह शुक्रवार (22 सितंबर) को भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी रही। यह ऑडियंस को लुभाने में सफल है। Sacnilk.com के अनुसार 7 सितंबर को रिलीज हुई ‘जवान’ ने भारत में 16वें दिन सभी भाषाओं में 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 389.88 करोड़ तथा दूसरे हफ्ते का 136.1 करोड़ हुआ है। ‘जवान’ ने 532.93 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

शाहरुख की ये फिल्म चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। दुनियाभर में फिल्म ने 950 करोड़ रुपए के करीब कमाई कर ली है। इस बीच, ‘गदर 2’ की रिलीज के 43वें दिन कमाई 522.25 करोड़ रुपए पहुंच गई है। वह अभी भी शाहरुख की ‘पठान’ से पीछे है। बता दें कि ‘जवान’ को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। इसमें नयनतारा और विजय सेतुपति के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण व संजय दत्त का कैमियो था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार