न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ के सामने ‘सैम बहादुर’ को उठाना पड़ा नुकसान, जानें-पहले दिन कितना रहा विक्की की फिल्म का कलेक्शन

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी ‘एनिमल’ के साथ शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जैसा कि माना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 11:32:33

‘एनिमल’ के सामने ‘सैम बहादुर’ को उठाना पड़ा नुकसान, जानें-पहले दिन कितना रहा विक्की की फिल्म का कलेक्शन

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी ‘एनिमल’ के साथ शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जैसा कि माना जा रहा था कि ‘एनिमल’ के आगे ‘सैम बहादुर’ की शुरुआत कमजोर रहेगी और ऐसा ही हुआ। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को सराहा है, लेकिन कंपीटिशन में जबरदस्त मसालेदार फिल्म होने से ‘सैम बहादुर’ को नुकसान उठाना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। हालांकि इसके बावजूद ये फिल्म विक्की कौशल के करिअर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी वॉर बेस्ड ड्रामा फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।

फिल्म में विक्की ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है। उनके साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के भी महत्वपूर्ण किरदार हैं। फिल्म के जानकारों का मानना है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर ‘सैम बहादुर’ की कमाई में उछाल आएगा।

sam bahadur,animal,vicky kaushal,meghna gulzar,fatima sana shaikh,sanya malhotra,box office collection

देखें-आईएमडीबी पर कैसी रही ‘सैम बहादुर’ की परफोरमेंस

आईएमडीबी पर ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ को मिली रेटिंग के बारे में अगर बात करें, तो इसमें रणबीर की फिल्म विक्की की फिल्म से पिछड़ गई। ‘एनिमल’ को 8.0 रेटिंग मिली है। ये रेटिंग कुल 7.8 हजार वोट्स के बाद एवरेज तय हुई है। ‘एनिमल’ को करीब 40 प्रतिशत लोगों ने 10 रेटिंग दी है, जबकि 8.4 प्रतिशत यूजर्स ने एक रेटिंग। दूसरी ओर, ‘सैम बहादुर’ को 8.3 रेटिंग मिली है, जो महज 765 वोट्स के आधार पर है।

फिल्म को 71.6 प्रतिशत यूजर्स ने 10 रेटिंग और 6 प्रतिशत ने 1 रेटिंग दी है। शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग की बदौलत ‘सैम बहादुर’ ने दर्शकों के दिलों पर छाप तो छोड़ी है। विक्की और मेघना की जोड़ी ने इससे पहले साल 2018 में आई ‘राजी’ से कमाल किया था। विक्की ऐसी ही देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अपनी एक्टिंग के कारण वाहवाही बटोरने में सफल रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे