न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन ‘स्त्री 2’ देखने के लिए उमड़े दर्शक, की धमाकेदार कमाई, ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ का हाल भी जान लें

गुरुवार (15 अगस्त) को सिनेमाघरों में तीन बॉलीवुड फिल्मों 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' की टक्कर हुई। तीनों फिल्में अलग-अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Aug 2024 11:05:22

पहले दिन ‘स्त्री 2’ देखने के लिए उमड़े दर्शक, की धमाकेदार कमाई, ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ का हाल भी जान लें

गुरुवार (15 अगस्त) को सिनेमाघरों में तीन बॉलीवुड फिल्मों 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' और 'वेदा' की टक्कर हुई। तीनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। 'स्त्री 2' को दर्शकों ने सबसे बढ़िया रिस्पोंस दिया। वैसे भी इन दिनों हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को लेकर फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म ‘मुंज्या’ भी ‘स्त्री 2’ जैसी ही थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।

'स्त्री 2' के ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके लिए बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी। फिल्म के थिएटर में आते ही इसे देखने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी कहानी और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस ने सबका दिल लूट लिया। इस बीच फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने गुरुवार को 46 करोड़ रुपए की कमाई की। बुधवार को प्रेड प्रीव्यू से फिल्म को 8.3 करोड़ रुपए की इनकम हुई थी।

इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि रविवार तक यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर लेगी। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और तमन्ना भाटिया ने भी अहम किरदार निभाया हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।

first day box office collection,stree 2,vedaa,khel khel mein,shraddha kapoor,rajkummar rao,john abraham,sharvari wagh,Akshay Kumar,taapsee pannu

जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ ने अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ को पछाड़ा

अब हम नजर डालते हैं निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी जॉन अब्राहम स्टारर ‘वेदा’ पर। इस एक्शन पैक्ड फिल्म की शुरुआत भी ठीक मानी जा सकती है। हालांकि यह ‘स्त्री 2’ के आस-पास भी नहीं फटकती। ‘वेदा’ ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 6.52 करोड़ रुपए बटोरे। इसकी हिंदी भाषा में 35.63 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट रही। फिल्म में जॉन जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी वाघ ने एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना दिया।तमन्ना भाटिया, जॉन की प्रेमिका के रूप में नजर आ रही हैं।

दूसरी ओर, अक्षय कुमार सहित कई स्टार वाली फिल्म ‘खेल खेल में' की शुरुआत अपेक्षानुरूप नहीं रही। यह ‘वेदा’ से भी पीछे रह गई। इस साल दो फ्लॉप मूवी बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा दे चुके अक्षय को यहां भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। हालांकि उन्हें उम्मीद होगी कि अगले 4 दिन में फिल्म बढ़िया कारोबार कर ले। फिल्म ने पहले दिन महज 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही किया। इसमें अक्षय के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और फरदीन खान जैसे स्टार हैं। अक्षय ने लंबे अर्से बाद कॉमेडी जॉनर फिल्म में एंट्री की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई थार रॉक्स, तिलक लगाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
हमारे हाथ में कोई गोला-बारूद नहीं; E20 पर नीट से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा: केजरीवाल
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
क्या नारियल और एवोकाडो ऑयल सच में सामान्य कुकिंग ऑयल से बेहतर हैं? जानिए सेहत के लिए कौन-सा तेल है सही विकल्प
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
पहली मोहब्बत को लोग उम्रभर क्यों नहीं भूल पाते? जानिए इसके पीछे छिपा विज्ञान और दिमाग का दिलचस्प खेल
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
'बंगाल को बना दिया गया है जेल', TMC नेताओं को धमकाए जाने का आरोप; ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
LG ने भारत में पेश की AI Smart TV की नई रेंज, कीमत ₹19,990 से शुरू; 115 इंच तक मिलेगा विशाल डिस्प्ले
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके
रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके