न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : फैंस का ‘किल’ से नहीं लगा दिल, ऐसी रही शुरुआत, ‘कल्कि 2898 AD’ की कमाई भी जानें

एक्टर लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की मच अवेटेड मूवी 'किल' ने थिएटर्स में दस्तक दे दी है। फिल्म शुक्रवार (5 जुलाई) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 12:43:29

Box Office Collection : फैंस का ‘किल’ से नहीं लगा दिल, ऐसी रही शुरुआत, ‘कल्कि 2898 AD’ की कमाई भी जानें

एक्टर लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की मच अवेटेड मूवी 'किल' ने थिएटर्स में दस्तक दे दी है। फिल्म शुक्रवार (5 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे भारत की सबसे हिंसक फिल्म बताया जा रहा है। क्रिटिक्स से खून-खराबे से भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फैंस ने उतना प्यार नहीं लुटाया जितने की उम्मीद की जा रही थी। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह मूवी पहले दिन कोई खास बिजनेस नहीं कर पाई।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘किल’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए कमाए। ‘किल’ की अच्छी मार्केटिंग की गई थी लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे हैं। फिल्म की शुरुआत काफी ठंडी रही है और ये ओपनिंग डे पर थिएटर्स में ऑडियंस के लिए तरसती हुई नजर आई। बता दें लक्ष्य ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और तान्या मानिकतला के भी अहम रोल हैं।

कम बजट में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बज काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ था। वीकेंड (शनिवार-रविवार) को फिल्म के कलेक्शन में तेजी आ सकती है। फिल्म की कहानी एक हत्या की साजिश पर आधारित है। इसमें NSG कमांडो अमृत (लक्ष्य) अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने दिल्ली जाता है, जिसकी एक दिन पहले ही सगाई हुई होती है। उसी ट्रेन में फणी (राघव) के साथ डाकुओं का एक ग्रुप चुपचाप एंट्री करता है, जो डकैती के इरादे से चढ़ते हैं। इसके बाद कई घटनाक्रम होते हैं।

kill,kill movie,lakshya lalwani,raghav juyal,boxx office collection,kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone

सिनेमाघरों में अपनी धमक दिखा रही है ‘कल्कि 2898 AD’

‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ नजर आ रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर तो खूब कमाई की थी वहीं वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब रिलीज के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने 5 जुलाई को भारत में 17.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 1 करोड़, हिंदी में 9.35 करोड़, कन्नड़ में 0.2 करोड़, मलयालम में 0.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 432.1 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। कल्कि ने देशभर में 95.3 करोड़ से खाता खोला था।

दूसरे दिन 59.3 करोड़, तीसरे दिन 66.2 करोड़, चौथे दिन 88.2 करोड़, पांचवें दिन 34.15 करोड़, छठे दिन 27.05 करोड़, सातवें दिन 22.25 करोड़ और आठवें दिन 22.4 करोड़ रुपए कमाए। कुल 600 करोड़ के बजट में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी के मेन रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका