न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पहले दिन शाहरुख की दोनों फिल्मों से पीछे रह गई ‘डंकी’, कमाई में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ का हाल भी जानें

लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 11:36:03

2 News : पहले दिन शाहरुख की दोनों फिल्मों से पीछे रह गई ‘डंकी’, कमाई में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ का हाल भी जानें

लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के पोस्टर, टीजर, ट्रेलर और गाने देखने के बाद फैंस इसके लिए काफी बेताब थे। पहले दिन लोगों ने शानदार रिस्पोंस दिया। ट्रेड एक्सपर्ट ने फिल्म की कमाई को लेकर जो दावे किए थे, वे लगभग सही हुए हैं। उनका मानना था कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30-40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है और ऐसा ही हुआ।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन 30 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि ‘डंकी’ की ओपनिंग इसी साल आई शाहरुख की दो सुपरहिट फिल्मों ‘जवान’ और ‘पठान’ की तुलना में काफी कम है। ‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि ‘जवान’ की ओपनिंग 75 करोड़ रुपए के साथ हुई थी।

भले ही ‘डंकी’ इन दो के साथ इसी साल रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ और ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ को पीछे छोड़ दिया। ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन 15.81 करोड़, ‘राकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 11.1 करोड़ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 15.73 करोड़ रुपए कमाए थे।

आज शुक्रवार को प्रभास की ‘सालार’ भी रिलीज हो गई है और यह निश्चित रूप से ‘डंकी’ के बिजनेस पर असर डालेगी। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल व बोमन ईरानी की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म 120 करोड़ रुपए की लागत से बनी है।

dunki,dunki movie,shahrukh khan,pathan,jawan,vicky kaushal,taapsee pannu,rajkumar hirani,animal,sam bahadur,box office collection

रिलीज के 21वें दिन ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने कमाए इतने रुपए

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर व तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार (21 दिसंबर) को यानी रिलीज के 21वें दिन 2.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म भारत में अब तक 531.39 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में भी जोरदार कमाई की। दूसरी ओर, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। विक्की कौशल की फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है।

Sacnilk के अनुसार 'सैम बहादुर' ने तीसरे गुरुवार को 0.79 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ फिल्म ने भारत में 82.06 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म भी 1 दिसंबर को ही रिलीज हुई थी। माना जा रहा है कि ‘डंकी’ व ‘सालार’ के आने से ‘एनिमल’ व ‘सैम बहादुर’ की कमाई अब नीचे जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
राम मंदिर दान चोरी का असली मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला के खुलासों के बाद अब इन 5 पर शिकंजा
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
केतन अग्रवाल की मौत का दर्द नहीं सह पाए दादा, अस्पताल में ली अंतिम सांस
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मुठभेड़: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश ढेर, गोलीबारी में पुलिसकर्मी भी घायल
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
आगरा के बाद फतेहपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत, सोते हुए पति पर पत्नी ने उड़ेला मिट्टी का तेल, जिंदा जलाया
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
इंदौर में ATM कैश लोडिंग के दौरान 40 लाख का गबन, ऑनलाइन सट्टे में गंवाई पूरी रकम, 2 कर्मचारी गिरफ्तार
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
'पहली बार अपनी आंखों से मिसाइलें देखीं, हाथ कांपने लगे थे...' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज से केरल की बेटी ने सुनाई युद्ध के बीच की कहानी
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
बहराइच-गोंडा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत, 11 यात्री घायल
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' के रचयिता, 125 से ज्यादा फिल्मों को दिए अमर गीत, 44 साल बाद भी कायम है शब्दों का जादू
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
45 साल पहले इस गाने ने अमित कुमार को बना दिया था स्टार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतकर पिता किशोर कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
DSP अमीषा कौन हैं? पहली ही पोस्टिंग में सुलझाया आगरा का चर्चित बाथरूम हत्याकांड, IPS पिता की विरासत को बढ़ाया आगे
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार