न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : पहले दिन दम नहीं दिखा पाई ‘औरों में कहां दम था’, जान्हवी की ‘उलझ’ भी दर्शकों के लिए तरसी

अजय देवगन और तब्बू की मच अवेटेड फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 12:46:33

BO Collection : पहले दिन दम नहीं दिखा पाई ‘औरों में कहां दम था’, जान्हवी की ‘उलझ’ भी दर्शकों के लिए तरसी

अजय देवगन और तब्बू की मच अवेटेड फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर लंबे समय से हाइफ क्रिएट की जा रही थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी कमजोर रही। हालांकि अजय और तब्बू की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है और दोनों कई फिल्में साथ कर चुके हैं, लेकिन इस बार लगता है कि उनका जादू नहीं चल पाया। फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। बजट के हिसाब से देखा जाए तो इसका कलेक्शन काफी कम रहा।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने मात्र 2 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए के करीब बताया जा रहा है। जानकारों का मानना था कि फिल्म को करीब 5-6 करोड़ रुपए की ओपनिंग तो मिलनी चाहिए थी। माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर फिल्म की कमाई में सुधार होगा। खास बात ये है कि अजय की इससे पहले इस साल आई दो फिल्मों ने पहले दिन इसकी तुलना में कहीं अच्छा बिजनेस किया था।

अजय की माधवन के साथ आई फिल्म ‘शैतान’ को तो बहुत अच्छा रिस्पोंस मिला था। इसने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपए बटोरे थे। फिल्म ने ओवरऑल 200 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इसके बाद फुटबॉल पर आधारित अजय की फिल्म ‘मैदान’ ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालांकि बाद में फिल्म बैठ गई थी। ‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसमें जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर, शांतनु महेश्वरी जैसे सितारों ने भी काम किया है।

first day,box office collection,auron mein kahan dum tha,ajay devgn,tabu,ajay tabu,ulajh,janhvi kapoor,janhvi ulajh

रिलीज से पहले ‘उलझ’ को लेकर था अच्छा-खासा बज

जान्हवी कपूर की स्पाई-थ्रिलर मूवी ‘उलझ’ को बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला। बहुत कम कमाई के साथ फिल्म का खाता खुला। वैसे रिलीज से पहले ‘उलझ’ को लेकर अच्छा-खासा बज था, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘उलझ’ ने देशभर में 2 अगस्त को पहले दिन सिर्फ 1.10 करोड़ की कमाई की। फिल्म में जान्हवी के साथ आदिल हुसैन, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू जैसे सितारों ने अहम किरदारों को निभाया है।

फिल्म का डायरेक्शन सुधांशू सरिया ने किया है। फिल्म एक युवा आईएफएस ऑफिसर के बारे में है, जिसे देशभक्ति परिवार की विरासत में मिलती है। इस बीच वह कई साजिशों में फंस जाती है। जान्हवी इससे पहले फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थीं। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

वहीं, जान्हवी की फिल्म ‘रूही’ और ‘धड़क’ ने भी थिएटर रिलीज के पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया था। जान्हवी ‘उलझ’ के बाद ‘देवारा पार्ट 1’ में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी। फिल्म में जान्हवी के साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान नजर आएंगे। कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क