न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संडे पर ‘चंदू चैंपियन’ का जलवा, मुंज्या ने पार किया यह आंकड़ा, इस दिन OTT पर आएगी ‘शर्माजी की बेटी’

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। इस पर फैंस जमकर प्यार लुटा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 1:24:00

2 News : संडे पर ‘चंदू चैंपियन’ का जलवा, मुंज्या ने पार किया यह आंकड़ा, इस दिन OTT पर आएगी ‘शर्माजी की बेटी’

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। इस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कार्तिक को पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के किरदार में पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसने शुक्रवार (14 जून) को पहले दिन उम्मीद के अनुरूप बिजनेस नहीं किया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 करोड़ 75 लाख रुपए ही रहा। कार्तिक की कोरोना के बाद रिलीज हुई फिल्मों में 'चंदू चैंपियन' का ओपनिंग डे कलेक्शन सबसे कम है।

हालांकि दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे फिल्ममेकर्स को राहत मिली। इसने दूसरे दिन 6.75 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन रविवार को छुट्टी का दिन होने से सिनेमाघरों में दर्शक उमड़ पड़े। इसने 10 करोड़ रुपए जुटाए। अब भारत में इसकी कुल कमाई 21.75 करोड़ रुपए हो गई है। वैसे अन्य सभी फिल्मों की तरह इसकी भी असल परीक्षा सोमवार को होगी।

आम तौर पर शुरुआती तीन दिन के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। कबीर खान की इस फिल्म में कार्तिक ने शानदार एक्टिंग की है। उनका गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिला। फिल्म में भुवन अरोड़ा, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, विजय राज, पलक लालवानी और भाग्यश्री बोरसे ने भी रंग जमाया है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंज्या' शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा में शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'मुंज्या' ने 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 'मुंज्या' ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 8.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपए हो गया है।

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है ‘शर्माजी की बेटी’

बीते साल 'शर्माजी की बेटी' फिल्म का जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था। अब इसके मेकर्स ने फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। इसके साथ दिग्गज एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। सैयामी खेर, साक्षी तंवर और दिव्या दत्त स्टारर इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इसका मजा लिया जा सकता है।

यह 28 जून को स्ट्रीम होने वाली है। प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी है। अप्लॉस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को ताहिरा ने लिखा और निर्देशित किया है। प्राइम वीडियो की पोस्ट पर आयुष्मान ने दिल वाली इमोजी शेयर की है। टिस्का चोपड़ा, नीति मोहन समेत कई स्टार्स ने भी रिएक्शन दी है।

बता दें कि फिल्म की कहानी 5 महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। मिडिल क्लास की तीन महिलाओं और दो किशोरियों, जो सभी एक ही पारिवारिक नाम 'शर्मा' लगाती हैं, उनके बहु-पीढ़ीगत लेंस के माध्यम से, यह फिल्म उनके अनूठे अनुभवों और संघर्षों को दर्शाती है। इसमें अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी, परवीन और वंशिका तपारिया जैसे कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका