न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप फाइनल में दबी ‘टाइगर 3’ की गूंज, 8वें दिन हुई इतनी कमाई, सलमान ने दिए ‘टाइगर 4’ फिल्म के संकेत

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली (12 नवंबर) पर सिनेमाघरों में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 12:23:30

विश्व कप फाइनल में दबी ‘टाइगर 3’ की गूंज, 8वें दिन हुई इतनी कमाई, सलमान ने दिए ‘टाइगर 4’ फिल्म के संकेत

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली (12 नवंबर) पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आम तौर पर सलमान की अधिकतर फिल्मों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। ‘टाइगर 3’ की शुरुआत भी कुछ इसी अंदाज में हुई। हालांकि अब यह धीरे-धीरे पटरी से उतरती नजर आ रही है। इसे दिवाली की छुट्टियों का भी बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला।

साथ ही रही-सही कसर इसी दौरान भारत में जारी विश्व कप ने कर दी। रविवार (19 नवंबर) को विश्व कप का फाइनल खेला गया, ऐसे में ‘टाइगर 3’ का बिजनेस काफी प्रभावित हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 8वें दिन महज 10.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई 229.65 करोड़ रुपए हुई है, जो अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 357 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

भारत में फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ का कारोबार किया था। यह 3 दिन में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई। इसने 6 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने 7वें दिन शनिवार को कुल 18.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की मौजूदा हालत देखते हुए लगता है कि यह इस साल आई शाहरुख खान की ‘पठान’ व ‘जवान’ तथा सनी देओल की ‘गदर 2’ की बराबरी नहीं कर पाएगी। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ अंत में ऋतिक रोशन का भी कैमियो है।

tiger 3,Salman Khan,box office collection,tiger 4,katrina kaif,world cup final,salman katrina,virat kohli,anushka sharma

‘टाइगर 3’ का प्रमोशन करने अहमदाबाद पहुंचे सलमान व कैटरीना ने कही यह बात

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के दौरान रविवार को सलमान खान और कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान कैटरीना ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। कैटरीना ने कहा, “विराट को देखिए जब उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना शुरू किया, तब से लेकर अब तक के सफर और ग्राफ को देखिए…” इसके बाद सलमान ने तपाक से कहा, “आपने टाइगर 1 से लेकर टाइगर 3 भी देखी ना और वह भी 57 पर। अब 60 पर टाइगर 4 का इंतजार करें।”

सलमान की इस बात से अनुमान लगाया जा रहा है कि वे टाइगर सीरीज की अगली फिल्म भी लेकर आएंगे। सलमान 27 दिसंबर को 58वां जन्मदिन मनाएंगे। सलमान की बात सुनकर कैटरीना कहती हैं कि सल्लू और विराट दोनों ही फिटनेस के लिए ग्रेट इंस्पिरेशन हैं। कैटरीना ने अनुष्का शर्मा की भी खूब तारीफ की। दोनों ‘जब तक है जान’ और ‘जीरो’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। बता दें कि टाइगर सीरीज की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ साल 2012 और ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इन दोनों में भी सलमान-कैटरीना की जोड़ी थी और ये दोनों ही सुपरहिट रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे