न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 5वें दिन और नीचे आया ‘टाइगर 3’ की कमाई का ग्राफ, इमरान ने सलमान के लिए कही यह बात

दिवाली (12 नवंबर) के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने धमाकेदार शुरुआत की थी। लग रहा था कि सुपरस्टार सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 12:15:38

2 News : 5वें दिन और नीचे आया ‘टाइगर 3’ की कमाई का ग्राफ, इमरान ने सलमान के लिए कही यह बात

दिवाली (12 नवंबर) के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने धमाकेदार शुरुआत की थी। लग रहा था कि सुपरस्टार सलमान खान की यह फिल्म लंबे समय तक धूम मचाएगी, लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के तेवर ढीले पड़ने शुरू हो गए हैं। रिलीज से पहले फैंस जितने क्रेजी थे, उनमें अब वह उत्साह नजर नहीं आ रहा। इसी का नतीजा है कि फिल्म की कमाई भी लगातार घटती जा रही है।

हालांकि उम्मीद है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) को दर्शकों का अच्छा रिस्पोंस मिलेगा। बहरहाल मूवी की कमाई के 5वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर 3' ने गुरुवार को भारत में 18.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इसका कुल कलेक्शन 187.65 करोड़ रुपए हो गया है।

इसका मतलब है कि अभी इसे 200 करोड़ी बनने के लिए और इंतजार करना होगा। 'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59.25 करोड़, तीसरे दिन 44.3 करोड़ और चौथे दिन 21.1 करोड़ रुपए कमाए थे। बता दें कि 'टाइगर 3' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। इसकी शुरुआत साल 2012 में 'एक था टाइगर' से हुई थी और फिर आई 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान'।

tiger 3,box office collection,tiger 3 box office collection,katrina kaif,manish sharma,yashraj films,emraan hashmi,emraan villain

इमरान हाशमी ने ‘टाइगर 3’ में विलेन की भूमिका पर शेयर किया अनुभव

‘टाइगर 3’ में फिल्मों में सीरियल किसर के रूप में मशहूर इमरान हाशमी ने विलेन का रोल अदा किया है। इमरान ने इस किरदार को लेकर पहली बार बात की। इमरान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि कि यशराज फिल्म्स (YRF) के कास्टिंग हेड शानू शर्मा ने डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ एक मीटिंग के लिए मुझे बुलाया था।

वे चाहते थे कि स्पाई-थ्रिलर फिल्म में मैं विलेन बनूं। ये सुनकर मैं हैरान रह गया। मैं पहले थोड़ी उलझन में था, क्योंकि इससे पहले मैंने ग्रे रोल ही निभाए थे। मैंने पहली कभी भी एक विलेन का किरदार नहीं निभाया था। जब आप विलेन शब्द सुनते हैं, तो आपके दिमाग में कुछ पहले से गढ़ी धारणाएं उभर आती हैं।

मैंने आम तौर पर पॉजीटिव रोल्स ही निभाए हैं या फिर कुछ ग्रे किरदार लेकिन मैं उस गहराई, बारीकियों और डिटेल से इंप्रेस हुआ जिसके साथ यह किरदार लिखा गया था। मैं सलमान को काफी समय से जानता हूं। वह मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं। मैं 'डरता' नहीं था। जब आप अपने को-एक्टर को नहीं जानते तो आप आम तौर पर डर जाते हैं लेकिन यह मेरे साथ तब हुआ था जब मैंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया, लेकिन यहां नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका