न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भाई दूज पर आधी रह गई ‘टाइगर 3’ की कमाई, इधर-सोनम की पार्टी में दिखे बेकहम सहित ये सितारे

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रविवार (12 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैंस इस मूवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Nov 2023 12:23:42

2 News : भाई दूज पर आधी रह गई ‘टाइगर 3’ की कमाई, इधर-सोनम की पार्टी में दिखे बेकहम सहित ये सितारे

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रविवार (12 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैंस इस मूवी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने रिलीज होते ही इसे आड़े हाथों लिया। थिएटर्स में टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। हालांकि बुधवार (15 नवंबर) को भाई दूज पर फैंस में वैसा उत्साह नजर नहीं आया। इसका एक कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया विश्व कप का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

स्टेडियम में दर्शकों के अलावा लोगों ने घरों पर टीवी या मोबाइल में इसका मजा लिया। बहरहाल ‘टाइगर 3’ की कमाई तीसरे दिन की तुलना में चौथे दिन आधी ही रह गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को भारत में महज 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59 करोड़ और तीसरे दिन 44 करोड़ की कमाई की थी। यह 150 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है।

इसके खाते में 169.50 करोड़ रुपए आ चुके हैं। फिल्म ने 2 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। इसने पहले 3 दिन में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। इसका बजट 300 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने होस्ट की पार्टी, फोटो हो रही हैं वायरल

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने बुधवार (15 नवंबर) रात इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर रहे डेविड बेकहम के लिए मुंबई स्थित घर पर एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की। पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इनमें शाहिद कपूर व उनकी पत्नी मीरा राजपूत, शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और संजय कपूर ने शिरकत की। बता दें कि बेकहम हाल ही यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में भारत आए हैं।

पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही विदेश से मुंबई शिफ्ट हुईं सोनम ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने शानदार सजावट और मेहमानों की कुछ झलकियां दिखाई हैं। एक फोटो में सोनम पोज दे रही हैं। सोनम ने व्हाइट काफ्तान ब्लाउज के साथ रेड साड़ी पहनी थी। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की फोटो शेयर की हैं, जिसमें संजय, सोनम, मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मारवाह दिखाई दे रहे हैं।

अंतरा ने बेकहम के साथ एक फोटो शेयर की है। बेकहम ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट पहने दिख रहे हैं। इससे पहले बेकहम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का विश्व कप सेमीफाइनल भी देखा। वे सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ नजर आए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे