न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : दूसरे दिन भी ‘सावरकर’ पर भारी पड़ी ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘योद्धा’ और ‘शैतान’ का हाल भी जान लें

एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और कुणाल खेमू के डायरेक्शन वाली ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने शुक्रवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Mar 2024 12:34:25

Box Office Collection : दूसरे दिन भी ‘सावरकर’ पर भारी पड़ी ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘योद्धा’ और ‘शैतान’ का हाल भी जान लें

एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और कुणाल खेमू के डायरेक्शन वाली ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने शुक्रवार (22 मार्च) को सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं। पहले बात करते हैं रणदीप की फिल्म की। राजनेता और क्रांतिवीर विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक में रणदीप लीड एक्टर हैं। यह डायरेक्टर के रूप में रणदीप की पहली फिल्म है।

इसमें ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सावरकर की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने मात्र 1.15 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की। इसके बाद माना जा रहा था कि शायद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आए, लेकिन कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिला।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 23 मार्च को 2.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म की टोटल कमाई 3.40 करोड़ रुपए हो गई है। अब बात करते हैं कॉमेडी ड्रामा ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की। इसमें अविनाश तिवारी, दिव्येंदु और प्रतीक गांधी के मेन रोल हैं। इसकी कहानी तीन दोस्तों की है, जो गोवा ट्रिप पर जाते हैं और वहां उनके साथ अजब-गजब कांड हो जाता है। फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई का आंकड़ा 3 करोड़ रुपए रहा। इसकी दो दिन की कमाई 4.50 करोड़ हो चुकी है।

box office collection,swatantrya veer savarkar,madgaon express,yodha,shaitaan,randeep hooda,ankita lokhande,kunal kemmu,sidharth malhotra,ajay devgn,r madhavan

‘योद्धा’ में नहीं हो पा रहा खास सुधार, ‘शैतान’ का सिनेमाघरों में चल रहा है सिक्का

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ देशभर में दूसरे शनिवार को 9वें दिन सिर्फ 1.42 करोड़ का बिजनेस कर पाई। 15 मार्च को रिलीज हुई फिल्म की टोटल कमाई 27.57 करोड़ ही हो पाई है, जबकि इसका बजट 55 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ‘योद्धा’ का निर्देशन सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने मिलकर किया है, जिसमें दिशा पाटनी और राशि खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई है।

दूसरी ओर, अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फिर उछाल आया है। फिल्म को रिलीज हुए दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया लेकिन इसे अभी भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने शनिवार को 4.30 करोड़ रुपए की कमाई की। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी फिल्म अब तक 120 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम