न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणदीप की फिल्म का पहले दिन ऐसा हाल तो आगे क्या होगा? ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘योद्धा’ की कमाई भी जानें

एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी मचअवेटेड फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का जमकर प्रमोशन कर रहे थे। उन्होंने हाल ही सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 12:28:34

रणदीप की फिल्म का पहले दिन ऐसा हाल तो आगे क्या होगा? ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘योद्धा’ की कमाई भी जानें

एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी मचअवेटेड फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का जमकर प्रमोशन कर रहे थे। उन्होंने हाल ही सोशल मीडिया अकाउंट पर जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन वाली फोटो भी दिखाई थी, जिसमें वे हड्डियों के ढांचे के रूप में नजर आ रहे थे। लोग उनका यह रूप देख चौंक गए और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। रणदीप ने किरदार में जान डालने के लिए 26 किलो वजन भी घटाया था। बहरहाल फिल्म शुक्रवार (22 मार्च) को सिनेमाघरों में पहुंच गई।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी खराब रही। फिल्म पूरे दिन दर्शकों के लिए तरसती नजर आई। पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने मात्र 1.15 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को अच्छा रिस्पोंस मिला है। माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) को इसकी परफोरमेंस में सुधार होगा।

रणदीप ने इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है। इस बायोपिक में रणदीप क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के रोल में हैं। ‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने उनकी पत्नी यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाया है। फिल्म करीब 20 से 25 करोड़ में बनी है।

box office collection,swatantrya veer savarkar,madgaon express,yodha movie,randeep hooda,ankita lokhande,kunal kemmu,sidharth malhotra

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की रफ्तार भी काफी धीमी

शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में एक और फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' भी रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर रणदीप की फिल्म से कुछ बेहतर कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह एक्टर कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

इसमें दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, नोरा फतेही और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है। बता दें कि 'मडगांव एक्सप्रेस' में कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। कहानी बचपन के तीन दोस्तों पर आधारित है जो गोवा जाकर ऐश करने का सपना देखते हैं और इसे पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं।

इस बीच वे एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। तीनों पर कोकीन तस्करी का आरोप लगता है जिसके बाद वे खुद को इससे बचाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अब तक 26.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 15 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने 8वें दिन 22 मार्च को 1 करोड़ रुपए कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम