न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी मचाया धमाल, इलियाना ने पार्टनर के साथ शेयर की तस्वीरें

अजय देवगन और साउथ इंडियन स्टार आर. माधवन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'शैतान' शुक्रवार (8 मार्च) को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Mar 2024 1:24:03

2 News : ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी मचाया धमाल, इलियाना ने पार्टनर के साथ शेयर की तस्वीरें

अजय देवगन और साउथ इंडियन स्टार आर. माधवन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'शैतान' शुक्रवार (8 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसने एक बार फिर से बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के जॉनर में जान डाल दी है। वशीकरण और काले जादू पर बेस्ड 'शैतान' को क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस से भी बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसने ओपनिंग डे पर 15.21 करोड़ का बिजनेस किया।

अब इसके दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अनुसार 'शैतान' ने शनिवार को 18.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 33 करोड़ के करीब पहुंच गया है। उम्मीद है कि तीसरे दिन यानी रविवार को भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। यह एक गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है।

माधवन शैतानी लुक और डायलॉग डिलीवरी को लेकर चर्चाओं में हैं। किरण राव डायरेक्टेड फिल्म ‘लापता लेडीज’ भी फैंस को पसंद आ रही है। यह 1 मार्च को रिलीज हुई थी। इसमें रवि किशन इंस्पेक्टर के रोल में हैं। इसमें न्यूकमर प्रतिभा रत्ना, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल हैं। अब Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शनिवार को 90 लाख रुपए की कमाई की।

इस हिसाब से फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' ने शुक्रवार को 1.65 करोड़ तथा शनिवार को 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल कमाई 62 करोड़ रुपए हो गई है। यामी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। प्रियामणि ने राजेश्वरी स्वामिनाथन, किरण करमरकर ने अमित शाह और अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया है।

इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन के है एक बेटा कोआ फीनिक्स डोलन

पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने पार्टनर माइकल डोलन को अपने फैंस से रूबरू कराया था। दोनों एक बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के माता-पिता हैं। इलियाना अलग-अलग मौकों पर परिवार के साथ फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। इलियाना ने आज रविवार (10 मार्च) को इंस्टाग्राम पर माइकल के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं।

इलियाना ने कैप्शन में लिखा, “पार्टी एनिमल्स” (हिरण इमोजी के साथ)। इलियाना व माइकल कैमरे के सामने मीठी मुस्कान बिखेर रहे थे। इलियाना सेल्फी ले रही थीं और माइकल के चेहरे पर अजीब भाव थे। फोटो एक कैफे में उनकी शाम की डेट की हैं। इलियाना ने 1 अगस्त 2023 को बेटे का स्वागत किया था। इलियाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ शुक्रवार (8 मार्च) को रिलीज हुई है।

इसमें वह रणदीप हुडा के साथ नजर आ रही हैं। वरुण शर्मा और करण कुंद्रा की भी खास भूमिकाएं हैं। बलविंदर सिंह जंजुआ के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में गोरी त्वचा के जुनून और गहरे रंग वाली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शादी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में ‘दो और दो प्यार’ भी है जिसमें विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति के भी खास रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका