न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रभास की ‘सालार’ 4 दिन में ही 250 करोड़ पार, ‘डंकी’ ने भी उठाया क्रिसमस की छुट्टी का फायदा

इस साल अब तक ऐसी कुछ फिल्में आ चुकी हैं, जिन्होंने फैंस की झोली में खुशियां भर दीं। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 12:22:20

2 News : प्रभास की ‘सालार’ 4 दिन में ही 250 करोड़ पार, ‘डंकी’ ने भी उठाया क्रिसमस की छुट्टी का फायदा

इस साल अब तक ऐसी कुछ फिल्में आ चुकी हैं, जिन्होंने फैंस की झोली में खुशियां भर दीं। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर मोटी कमाई की। अब इस लिस्ट में ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की फिल्म ‘सालार : पार्ट 1-सीजफायर’ का नाम भी जुड़ गया है। इस फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह छप्परफाड़ कमाई करने में लगी हुई है।

'सालार' शुक्रवार (22 दिसंबर) को 5 भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में सिनेमाघरों में उतरी। अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' ने सोमवार (25 दिसंबर) को 42.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ इसकी भारत में कुल कमाई 251.60 करोड़ रुपए हो गई है। यह पहले दिन 90.7 करोड़ के कलेक्शन के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 56.35 करोड़ और तीसरे दिन 62.05 करोड़ रुपए कमाए। इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में ही 402 करोड़ रुपए कमा लिए थे।

चौथे दिन के आंकड़े अभी नहीं मिले और माना जा रहा है कि यह आंकड़ा 450 करोड़ रुपए से पार कर जाएगा। उल्लेखनीय है कि फिल्म एक्शन से भरपूर ड्रामा है, जिसे 'केजीएफ' फेम प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू, माइम गोपी, श्रिया रेड्डी ने भी खास भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सालार' 400 करोड़ रुपए के बजट में बनी है।

salaar,prabhas,shruti hassan,prithviraj sukumaran,dunki,shahrukh khan,taapsee pannu,vicky kaushal,animal,ranbir kapoor

जानें ‘डंकी’ ने पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कारोबार, ‘एनिमल’...

सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ ने ‘सालार’ की तगड़ी चुनौती के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रखी है। यह गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डंकी ने रिलीज के पांचवें दिन सोमवार (25 दिसंबर) को 22.50 करोड़ रुपए कमाए। इसका मतलब है कि लोगों ने क्रिसमस की छुट्टी पर इस फिल्म का खूब मजा लिया। अब इसकी भारत में कुल कमाई 128.13 करोड़ रुपए हो गई है।

‘डंकी’ ने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जो शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई ‘जवान’ और ‘पठान’ से बेहद कम था। ‘डंकी’ ने दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 24.5 करोड़ और चौथे दिन 29 करोड़ रुपए का कारोबार किया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। ‘डंकी’ को भारत में 4000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। इस बीच, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने 25 दिसंबर को 1 करोड़ 72 लाख रुपए कमाए। अब फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 537.89 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम