न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिनों-दिन गिर रहा है ‘सालार’ व ‘डंकी’ की कमाई का आंकड़ा, ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे पार्ट पर बोले हिरानी

इन दिनों फैंस पर दो फिल्मों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार : पार्ट 1 – सीजफायर’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 1:19:24

2 News : दिनों-दिन गिर रहा है ‘सालार’ व ‘डंकी’ की कमाई का आंकड़ा, ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे पार्ट पर बोले हिरानी

इन दिनों फैंस पर दो फिल्मों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार : पार्ट 1 – सीजफायर’ एक-दूसरे को चुनौती पेश कर रही है। हालांकि दोनों अभी तक अच्छा बिजनेस करने में सफल रही हैं, लेकिन इनकी कमाई का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। पहले बात करते हैं 22 दिसंबर को रिलीज हुई प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'सालार' की।

‘सालार’ ने ऑडियंस को एंटरटेनमेंट की फुल डोज दी है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन शुक्रवार (29 दिसंबर) को भारत में पांचों भाषाओं में मिलाकर 10 करोड़ रुपए कमाए। इसी के साथ ‘सालार’ का कुल कारोबार 318.00 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड फिल्म 468.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ‘सालार’ ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ 90.7 करोड़ रुपए कमाए थे। इसने दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवें दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़, सातवें दिन 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

अब नजर डालते हैं ‘डंकी’ की कमाई पर। सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हुई ‘डंकी’ की परफोरमेंस इसी साल रिलीज हुई शाहरुख की दो अन्य फिल्मों ‘पठान’ और जवान जैसी नहीं है। फिल्म ने 9वें दिन 29 दिसंबर को 7.25 करोड़ रुपए का बिजेनस किया। ‘डंकी’ की भारत में कुल कमाई 167.47 करोड़ रुपए हो गई है।

वर्ल्ड वाइड फिल्म 283.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन 29.2 करोड़, दूसरे दिन 20.12 करोड़, तीसरे दिन 25.61 करोड़, चौथे दिन 30.7 करोड़, पांचवें दिन 24.32 करोड़, छठे दिन 11.56 करोड़, सातवें दिन 10.5 करोड़ और आठवें दिन 8.21 करोड़ रुपए कमाए थे।

dunki,salaar,shahrukh khan,prabhas,dunki movie,salaar movie,box office collection,rajkumar hirani,munnabhai mbbs,sanjay dutt

तीसरे पार्ट के लिए मेरे पास 5 आधी लिखी स्क्रिप्ट हैं : राजकुमार हिरानी

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में ‘मुन्नाभाई’ के तीसरे पार्ट को लेकर नई जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘मुन्नाभाई’ के साथ मेरा स्ट्रगल हमेशा यही रहा है कि इसकी शुरुआती दो फिल्में इतनी अच्छी बन गई है कि तीसरे पार्ट के लिए मेरे पास 5 आधी लिखी स्क्रिप्ट अभी तक पड़ी हुई है।

मेरी संजू (संजय दत्त) से अक्सर बात होती रहती है। संजू कहते हैं कि एक और बनानी चाहिए। अभी ये ‘डंकी’ खत्म हुई है तो अब मैं खोलूंगा पिटारा पुरानी कहानियों का। मन तो है कि एक ‘मुन्नाभाई’ और बनानी है फिर कब वो मुझे अभी नहीं पता।

बता दें कि हाल ही में फिल्म के 20 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी खुशी मनाते हुए उम्मीद जताई थी कि ‘मुन्नाभाई 3’ जल्द बनेगी। उल्लेखनीय है कि ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। इसकी अपार लोकप्रियता देखते हुए साल 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्नाभाई' रिलीज हुआ। यह फिल्म भी हिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम