न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जान्हवी-राजकुमार की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने 3 दिन में कमाए इतने, इन 3 फिल्मों का हाल भी जानें

शरन शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे समीक्षकों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 1:21:26

जान्हवी-राजकुमार की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने 3 दिन में कमाए इतने, इन 3 फिल्मों का हाल भी जानें

शरन शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे समीक्षकों की तारीफ मिलने के साथ दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पोंस मिला। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर राजकुमार राव अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में सफल रहे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक रविवार (2 जून) को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अब इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 6.75 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म 4.60 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही।

फिल्म में कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और राजेश शर्मा भी हैं। बता दें कि जान्हवी और राजकुमार इससे पहले फिल्म 'रूही' में साथ काम कर चुके हैं। राजकुमार की एक और फिल्म 'श्रीकांत' इस समय थिएटर्स में लगी हुई है। यह श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म ने 24वें दिन रविवार को 1.03 करोड़ रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 44.2 करोड़ रुपए हो गई है।

box office collection,mr. and mrs. mahi,srikanth,bhaiyya ji,savi : a bloody houswife,janhvi kapoor,rajkummar rao,manoj bajpayee,divya khosla kumar,anil kapoor

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ की घटती जा रही कमाई

अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों के दिलों में उतरने में विफल रही। अपनी 100वीं फिल्म में मनोज ने शानदार एक्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 10वें दिन मात्र 28 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई 9.33 करोड़ रुपए हुई है। फिल्म 'सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ' की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही। एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 1.90 करोड़ रुपए की कमाई की।

इस तरह फिल्म ने अब तक 5.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म एक पत्नी के अपने पति को जेल की ऊंची-ऊंची दीवारों से मुक्त कराने की मुहिम के साथ शुरू होती है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी हैं। इसके निर्देशन की कमान अभिनय देव ने संभाली है। मुकेश भट्ट इस फिल्म के निर्माता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क