न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : ऐसी रही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की ओपनिंग, ‘श्रीकांत’-‘भैया जी’ का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मच अवेटेड मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 1:15:27

Box Office Collection : ऐसी रही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की ओपनिंग, ‘श्रीकांत’-‘भैया जी’ का रिपोर्ट कार्ड भी देखें

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मच अवेटेड मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शुक्रवार (31 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। क्रिकेट और रोमांस के तड़के वाली इस फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिला। इसने दमदार ओपनिंग की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि वीकेंड के दो दिन शनिवार और रविवार को कमाई में और शानदार बढ़ोतरी देखी जाएगी।

फिल्म को कुल मिलाकर 56.15 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली है, जो कि अच्छी शुरुआत है। रिलीज के पहले ही दिन मेकर्स ने टिकट की कीमत 99 रुपए रखी थी, जिससे उन्हें काफी फायदा मिला। इसके साथ ही फिल्म ने राजकुमार स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ को भी पछाड़ दिया, जो कि उनकी अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म थी। वहीं, ‘धड़क’ के बाद यह जान्हवी की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म है।

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्माण जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन ने मिलकर किया है। कहानी महेंद्र (राजकुमार) और महिमा (जान्हवी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपनी लाइफ, सपनों और मुश्किलों का साथ मिलकर सामना करते हैं। साथ ही दोनों अपने क्रिकेटर बनने के सपने को वापस से पूरा करने की शुरुआत करते हैं।

mr. and mrs. mahi,rajkummar rao,actor rajkummar rao,janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,janhvi rajkummar,srikanth,bhaiyya ji,manoj bajpayee

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ निकाल चुकी है अपनी लागत

राजकुमार राव की ही फिल्म ‘श्रीकांत’ उतार-चढ़ाव के साथ सिनेमाघरों में रिलीज के तीन सप्ताह पूरे कर चुकी है। फिल्म 10 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। इसके डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने पॉजिटिव रिव्यू दिया। ‘श्रीकांत’ अपनी लागत भी वसूल कर चुकी है।

फिल्म ने 22वें दिन 31 मई को 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसका कुल कलेक्शन 41.75 करोड़ रुपए हो गया है। ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 17.85 करोड़, दूसरे हफ्ते में 13.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते 8.9 करोड़ रुपए कमाए। इस बीच मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैया जी' भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। 24 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार (31 मई) को 52 लाख रुपए की कमाई की।

फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.72 करोड़ रुपए हो गया है। मूवी बदले की आग में जल रहे एक भाई की है, जो भाई के हत्यारों को मौत के घाट उतारे बिना चैन की सास नहीं लेता। एक गुस्सैल और कहीं-कहीं पर शांत बिहारी के रूप में भी मनोज कैरेक्टर के साथ न्याय करने में कामयाब दिखे। एक्ट्रेस जोया हुसैन ने भी वाहवाही लूटी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका