न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना और विजय को खुशी नहीं दे पाई ‘मैरी क्रिसमस’, महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ सहित इन 3 फिल्मों की भी जानें कमाई

इस शुक्रवार (12 जनवरी) को कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मचअवेटेड फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 12:33:46

कैटरीना और विजय को खुशी नहीं दे पाई ‘मैरी क्रिसमस’, महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ सहित इन 3 फिल्मों की भी जानें कमाई

इस शुक्रवार (12 जनवरी) को कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मचअवेटेड फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इसे लेकर फैंस में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला। इसे हिंदी और तमिल भाषा में थिएटर में उतारा गया। फिल्म ने मात्र 2.45 करोड़ रुपए की कमाई के साथ खाता खोला था।

इसके बाद वीकेंड पर भी इसकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो पाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 3.45 करोड़ और रविवार को 3.75 करोड़ कमाए। इसकी भारत में तीन दिन की कुल कमाई 9.65 करोड़ रुपए ही हुई है। किसी भी फिल्म के लिए कमाई की दृष्टि से शुरुआती तीन दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

ऐसे में अब ‘मैरी क्रिसमस’ से खास उम्मीद नहीं बची है। बता दें कि इस फिल्म में कैटरीना व विजय के साथ टीनू आनंद, संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर के भी अहम रोल हैं। वैसे फैंस को कैटरीना और विजय की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है। फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है।

merry christmas,guntur kaaram,hanuman,captain miller,katrina kaif,vijay sethupathi,mahesh babu,teja sajja,dhanush,box office collection

‘गुंटूर कारम’ के साथ महेश बाबू ने 2 साल बाद की बड़े पर्दे पर वापसी

सिनेमाघरों में साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने 2 साल के ब्रेक के बाद ‘गुंटूर कारम’ से बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक किया है। फैंस ने अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया। ‘गुंटूर कारम’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 41 करोड़ के साथ ओपनिंग की। शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

फिल्म ने तीसरे दिन रविवार (14 जनवरी) को 14.25 करोड़ रुपए जुटाए। फिल्म की कुल कमाई 69.10 करोड़ रुपए हो चुकी है। गुंटूर कारम' की कहानी गुंटूर शहर के अंडरवर्ल्ड के राजा की कहानी है, जिसे एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है जो पत्रकार होती है और शहर में हो रहे अवैध गतिविधियों को उजागर करती है।

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा और एक्टर तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने तीसरे दिन 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। उसकी टोटल कमाई 40.15 करोड़ रुपए हो गई है। धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने तीसरे दिन रविवार को 7.25 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कारोबार 23.40 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका