न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिनेमाघरों में रविवार को भी चमत्कार नहीं कर सकी ‘मैं अटल हूं’, जानें-इन 4 फिल्मों का भी रिपोर्ट कार्ड

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 12:25:37

सिनेमाघरों में रविवार को भी चमत्कार नहीं कर सकी ‘मैं अटल हूं’, जानें-इन 4 फिल्मों का भी रिपोर्ट कार्ड

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में एक्टर पंकज त्रिपाठी ने लीड रोल निभाया है। बेशक उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से नहीं चमक रही जैसी उम्मीद की जा रही थी। ‘मैं अटल हूं’ के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 1.15 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की।

इसके बाद शनिवार को फिल्म ने थोड़ा सुधार करते हुए 1.80 करोड़ रुपए कमाए। माना जा रहा था कि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म को छुट्टी का तगड़ा फायदा मिलेगा, लेकिन फैंस ने ज्यादा प्यार नहीं दिखाया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 21 जनवरी को फिल्म ने 2.40 करोड़ रुपए कमाए, जो थोड़ा सा ही सुधार है। इसकी कुल कमाई 5.35 करोड़ रुपए हो गई है। कमाई के नजरिये से किसी भी फिल्म के लिए शुरुआती 3-4 दिन ही महत्वपूर्ण होते हैं। आम तौर पर इसके बाद कमाई में लगातार गिरावट आती है।

ऐसे में लग रहा है कि ‘मैं अटल हूं’ का सफर जल्द ही खत्म हो जाएगा। इस बीच श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ दौड़ में बनी हुई है। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे भी क्रिटिक्स ने सराहा। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक भारत में 17 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पहले दिन 2.45 करोड़ रुपए से शुरुआत करने वाली यह मूवी रविवार को यानी 10वें दिन 1.10 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही।

box office collection,main atal hoon,merry christmas,hanuman,guntur kaaram,captain miller,pankaj tripathi,katrina kaif,teja sajja,mahesh babu,dhanush

दर्शकों के बीच 10वें दिन भी कायम रहा तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ का क्रेज

साउथ इंडियन स्टार तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी 'हनुमान' से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों के मुकाबले यह सब पर भारी पड़ रही है। इस फिल्म ने दक्षिण ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल भी जीत लिया है।

12 जनवरी को रिलीज हुई 'हनुमान' ने रविवार को 10वें दिन 16.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ अब तक इसने 130.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। एक और साउथ इंडियन एक्टर महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर शुरू से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने इस फिल्म से करीब 2 साल बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है।

फिल्म ने रविवार को 3.50 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ ही 'गुंटूर कारम' ने अब तक भारत में 117.80 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। अरुण माथेश्वरन की डायरेक्ट की गई धनुष स्टारर फिल्म 'कैप्टन मिलर' ने रविवार को 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में 43.47 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.19 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम