न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कर्तम भुगतम पहले दिन ही धड़ाम, श्रीकांत का हाल भी देखें, एक्ट्रेस की मौत के सदमे में एक्टर ने दी जान

एक्टर श्रेयस तलपड़े और विजय राज की फिल्म 'कर्तम भुगतम' शुक्रवार (17 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म हिंदी के साथ तमिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 2:20:01

2 News : कर्तम भुगतम पहले दिन ही धड़ाम, श्रीकांत का हाल भी देखें, एक्ट्रेस की मौत के सदमे में एक्टर ने दी जान

एक्टर श्रेयस तलपड़े और विजय राज की फिल्म 'कर्तम भुगतम' शुक्रवार (17 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की गई। पहले ही दिन फिल्म का दम निकल गया। 'काल' जैसी फिल्में बना चुके सोहम शाह की इस साइकोलॉजिकल-थ्रिलर ने ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन से महज 15 लाख रुपए कमाए। तमिल और तेलुगू मिलाकर इसने करीब 1 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह पहले दिन फिल्म महज 16 लाख रुपए के आंकड़े तक ही पहुंच पाई।

हो सकता है कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को इसमें कुछ सुधार हो जाए, लेकिन फिल्म का भट्टा बैठना तय है। दूसरी ओर, राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने 8वें दिन भी कमाई की रफ्तार कायम रखी। 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। यह दृष्टिबाधित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म में राजकुमार के साथ अलाया एफ और ज्यो‍तिका भी हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 1.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। गुरुवार को यह आंकड़ा 1.40 करोड़ रुपए था। इसका टोटल कलेक्शन 19.20 करोड़ रुपए हो गया है। हॉलीवुड मूवी 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्ट' ने 8वें दिन 17 मई को भारत में महज 88 लाख रुपए का कारोबार किया। इसकी टोटल कमाई 19.73 करोड़ रुपए हो चुकी है।

kartam bhugtam,kartam bhugtam movie,shreyas talpade,vijay raj,srikanth,rajkummar rao,alaya f,box office collection,chandrakanth,chandrakanth suicide,pavithra jayaram

एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, हाल ही रोड एक्सीडेंट में पवित्रा जयराम की हो गई थी मौत

साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर चंद्रकांत ने आत्महत्या कर ली है। पांच दिन पहले उनके टीवी शो 'त्रिनयनी' की सह-कलाकार पवित्रा जयराम की हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में जान चली गई थी। चंद्रकांत मणिकोंडा स्थित अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। तेलुगु एक्टर ‘चंदू’ के अचानक निधन से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है। चंद्रकांत को शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था।

उनका नाम टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर की लिस्ट में था। उनकी साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। टीओआई के अनुसार जब ‘चंदू’ ने बार-बार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस को एक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पिता का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।

गौरतलब है कि पवित्रा के निधन के बाद से ही चंद्रकांत सदमे में थे। वह सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के लिए पोस्ट कर रहे थे। चंद्रकांत ने पवित्रा की मौत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। पवित्रा ने तेलुगु शो 'त्रिनयनी' में थिलोत्तमा की भूमिका निभाई थी, जबकि चंद्रकांत ने उनके पति विशाल का रोल प्ले किया था। इसके अलावा चंद्रकांत ने 'जोकाली', 'नीली', 'राधा रमण' आदि शो में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष