न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धीमी पड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’ की रफ्तार, ये है छठे दिन की कमाई, दीपिका ने पति और ससुराल वालों के साथ देखी फिल्म

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने इस समय देश-विदेश में तूफान मचाया हुआ है। इसका बॉक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 1:26:14

धीमी पड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’ की रफ्तार, ये है छठे दिन की कमाई, दीपिका ने पति और ससुराल वालों के साथ देखी फिल्म

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने इस समय देश-विदेश में तूफान मचाया हुआ है। इसका बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। हालांकि इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। वीकेंड के मुकाबले सोमवार और मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने छठे दिन मंगलवार (2 जुलाई) को भारत में 27.85 करोड़ रुपए जुटाए।

इसने तेलुगु में 11.2 करोड़, तमिल में 1.2 करोड़, हिंदी में 14 करोड़, कन्नड़ में 0.25 करोड़ और मलयालम में 1.2 करोड़ कमाए। बता दें कि फिल्म ने 2024 के छठे दिन का हाईएस्ट कलेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज किया है। अब भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 371 करोड़ रुपए हो गया है। गुरुवार (27 जून) को 5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 95 करोड़ रुपए के साथ धमाल मचाया था।

दूसरे दिन यह आंकड़ा 59.3 करोड़, तीसरे दिन 66.2 करोड़, चौथे दिन 88.20 करोड़ और पांचवें दिन सोमवार को 34.6 करोड़ रुपए रहा। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है। इसके अलावा कई बड़े स्टार्स कैमियो रोल में दिखे। 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 8500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

इस बीच कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' की कमाई के 19वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसने तीसरे मंगलवार को 45 लाख रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 59.55 करोड़ रुपए हो गया है। इसी तरह शरवरी वाघ व अभय वर्मा की ‘मुंज्या' ने रिलीज के 25वें दिन मंगलवार को 55 लाख रुपए कमाए, जिसके बाद इसका कलेक्शन 96 करोड़ रुपए हो गया है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,chandu champion,munjya,box office collection,ranveer singh,deepika padukone,amitabh bachchan,prabhas

‘कल्कि’ फिल्म देखने के बाद रणवीर सिंह ने यूं की कलाकारों की तारीफ

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी के साथ-साथ हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका मंगलवार (2 जुलाई) को पति रणवीर सिंह और उनकी फैमिली के साथ देर रात मूवी देखने गईं। इस दौरान दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। दीपिका और रणवीर के साथ में क्लिक किए गए वीडियो और फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दीपिका बैगी कपड़े पहने हुए बेबी बंप को छुपाती नजर आईं। इस दौरान रणवीर की मां अंजू भवनानी और बहन रितिका भवनानी भी साथ थीं। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘कल्कि’ का पोस्टर शेयर करते हुए तारीफ की। उन्होंने लिखा, “कल्कि 2898 AD एक ग्रैंड सिनेमैटिक है। यही तो बड़े पर्दे का सिनेमा है। टेक्निक एग्जीक्यूशन में बेमिसाल लेवल की फाइननेस। इंडियन सिनेमा में सबसे बेस्ट, नागी सर और पूरी टीम को बधाई।

रणवीर ने प्रभास और कमल हासन दोनों को “रिबेल स्टार रॉक” कहा और लिखा, “उलगनायगन हमेशा से बेस्ट हैं।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “अगर आप मेरी तरह अमिताभ बच्चन के डाई-हार्ड फैन हैं, तो आप इसे मिस नहीं कर सकते। मेरी बेबी दीपिका पादुकोण ने अपनी उपस्थिति से हर पल को बेहतर बनाया है। छू लेने वाली ऐसी कविता, ऐसी पावर, तुम्हारा किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है। आई लव यू।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क