न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ तोड़ा ‘पठान’ का यह रिकॉर्ड, जानें ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘गदर 2’ का भी हाल

90 के दशक से शुरू हुआ शाहरुख खान का जादू आज भी बदस्तूर जारी है। उनकी हर फिल्म यह बात साबित कर रही है। 57 साल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Sep 2023 11:27:56

‘जवान’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ तोड़ा ‘पठान’ का यह रिकॉर्ड, जानें ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘गदर 2’ का भी हाल

90 के दशक से शुरू हुआ शाहरुख खान का जादू आज भी बदस्तूर जारी है। उनकी हर फिल्म यह बात साबित कर रही है। 57 साल के शाहरुख युवा अभिनेताओं पर भारी पड़ रहे हैं। हाल ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली उनकी मूवी ‘जवान’ भी खूम धूम मचा रही है। ऐसा लगता है कि यह सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ देगी।

उसने अभी से ही भारत में 200 करोड़ रुपए कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘जवान’ ने रिलीज के तीसरे दिन शनिवार (9 सितंबर) को भी तगड़ा बिजनेस किया। देश में अब तक हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले शनिवार का सर्वाधिक कलेक्शन शाहरुख की ही इसी साल आई फिल्म ‘पठान’ के नाम था। ‘जवान’ ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फिल्म ने 74.50 करोड़ रुपए अपने खाते में डाले। गुरुवार को यह आंकड़ा 74.50 करोड़ रुपए और शुक्रवार को 57 करोड़ रुपए रहा। निर्माता गौरी खान की एटली निर्देशित और शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘जवान’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

jawan,dream 2,gadar 2,pathan,box collection office,shahrukh khan,sunny deol,ayushmann khurrana

अभी तक 100 करोड़ तक नहीं पहुंची ‘ड्रीम गर्ल 2’

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ‘ड्रीम गर्ल 2’ को ‘जवान’ से तगड़ी चुनौती मिल रही है। कह सकते हैं कि शाहरुख की मूवी आने के बाद आयुष्मान की फिल्म काफी कमजोर पड़ गई है। 25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने जिस तरह से ‘गदर 2’ की चुनौती के बीच शानदार शुरुआत की थी, वो फॉर्म अब नजर नहीं आ रही।

हालांकि ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले हफ्ते में धुआंधार कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इसका भारत में 100 करोड़ा का आंकड़ा पार करने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। यह अब तक बस 97.96 करोड़ रुपए ही जमा कर पाई है। रिलीज के 16वें दिन शनिवार (9 सितंबर) को फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की।

माना जा रहा है आज यानी रविवार को फिल्म 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू सकती है। दूसरी ओर, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसने 30वें दिन शनिवार को 1.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से भारत में मूवी का टोटल कलेक्शन 512.08 करोड़ रुपए हो गया है। 'गदर 2' ने प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने से थोड़ी सी दूर है। ‘पठान’ ने 524 करोड़ रुपए कमाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका