न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पाई ‘गणपत’, इधर ‘यारियां 2’ की हालत भी है खस्ता, इतनी पहुंची ‘लियो’ की कमाई

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'गणपत : ए हीरो इज बॉर्न' शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 1:01:26

छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पाई ‘गणपत’, इधर ‘यारियां 2’ की हालत भी है खस्ता, इतनी पहुंची ‘लियो’ की कमाई

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'गणपत : ए हीरो इज बॉर्न' शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मच अवेटेड फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया है। यह ओपनिंग डे से ही टिकट विंडो पर ऑडियंस को नहीं खींच पा रही। इसे मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरा की छुट्टी का भी फायदा नहीं मिला।

फिल्म की कमाई के 5वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक 'गणपत' ने मंगलवार को मात्र 1.50 करोड़ रुपए कमाए। इसका अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.80 करोड़ रुपए ही हुआ है। 'गणपत' ने पहले दिन 2.5 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़, तीसरे दिन भी 2.25 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को 1.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म को 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की 'जवान' और 'फुकरे 3' से कड़ी चुनौती मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि टाइगर और कृति दूसरी बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ आए हैं। दोनों ने साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बात ‘गणपत’ की कहानी की करें तो इसकी शुरुआत एक काल्पनिक दुनिया से होती है। एक तरफ अमीर लोग रहते हैं और दूसरी तरफ गरीब, उनके बीच एक दीवार है। अमीरों ने एक वक्त पर गरीबों का शोषण किया होता है। गरीबों की बस्ती से निकला गुड्डू (टाइगर) अपने लोगों का बदला लेता है।

ganapath : a hero is born,yaariyan 2,leo,tiger shroff,kriti sanon,amitabh bachchan,divya khosla kumar,thalapathi vijay

दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ नहीं चला पाई फैंस पर जादू

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां 2’ ने 20 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक दी। फिल्म का पहले दिन से ही हाल बेहाल है। फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ है, लेकिन इसका 5 करोड़ कमाई करना भी मुश्किल लग रहा है। फिल्म ने मंगलवार को दशहरे की छुट्टी होने के बावजूद कुछ खास सुधार नहीं किया। इसमें दिव्या के साथ मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के मुख्य रोल हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन इसने 36 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 2.27 करोड़ रुपए हो गया है। इसने पहले दिन 50 लाख, दूसरे दिन 55 लाख, तीसरे दिन 55 लाख और चौथे दिन 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म तीन कजिंस की कहानी है जो किसी ना किसी वजह से परेशान होते हैं। वे एक-दूसरे की परेशानी दूर करने के लिए साथ आते हैं।

फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। इस बीच, 18 अक्टूबर को रिलीज हुई एक्टर थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। ‘लियो’ ने पहले दिन करीब 65 करोड़ रुपए की बंपर ओपनिंग की थी। मंगलवार को उसने 13 करोड़ ही कमाए। अब उसकी कुल कमाई 262.55 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार