न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निराशाजनक रही ‘गणपत’ और ‘यारियां 2’ की शुरुआत, इधर-‘लियो’ ने 2 दिन में ही छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गणपत : ए हीरो इज बोर्न’ लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में पहुंच गई है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 12:26:30

निराशाजनक रही ‘गणपत’ और ‘यारियां 2’ की शुरुआत, इधर-‘लियो’ ने 2 दिन में ही छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गणपत : ए हीरो इज बोर्न’ लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में पहुंच गई है। फिल्म शुक्रवार (20 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि उम्मीद के विपरीत पहले दिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम रहा। यहां तक कि ‘गणपत’ टाइगर के करिअर की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘गणपत’ ने भारत में पहले दिन महज 2.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। उसे अब वीकेंड (शनिवार-रविवार) से उम्मीदें हैं। टाइगर की लास्ट रिलीज फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की ओपनिंग डे की कमाई 6.50 करोड़ रही थी। वहीं ‘बागी 3’ ने 17 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी, जबकि एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ ने 53.35 करोड़ रुपए कमाए थे। यहां तक कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की कमाई भी 12.06 करोड़ रुपए रही थी।

गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रजेंट फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। इस बीच, एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ ने भी 20 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसकी कमाई के आंकड़े भी बता रहे हैं कि फिल्म कुछ नहीं कर पाई। पहले दिन ही इसका दम निकल गया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘यारियां 2’ ने महज 60 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म साल 2014 में आई ‘यारियां’ का सीक्वल है जो एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। ‘यारियां 2’ की कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में कजिन ब्रदर-सिस्टर की प्यारी सी दोस्ती देखने को मिलेगी। फिल्म में दिव्या के साथ यश दासगुप्ता, अनस्वरा राजन, मिजान जाफरी, पर्ल वी पुरी, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर हैं।

ganapath : a hero is born,yaariyan 2,leo,tiger shroff,kriti sanon,divya khosla kumar,vijay thalapathi

थलपति विजय की ‘लियो’ की हुई है धमाकेदार शुरुआत, हो गई थी ऑनलाइन लीक

इधर, एक्टर थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ भी गुरुवार (19 अक्टूबर) को रिलीज हुई थी। इसने 64.8 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ ओपनिंग करने के बाद दूसरे दिन भी मोटी कमाई की। ‘लियो’ ने 36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से इसने दूसरे दिन ही भारत में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।

कहा जा रहा है कि फिल्म 300 से 400 करोड़ के बीच का बिजनेस कर सकती है। फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और मैसस्किन भी नजर आए। दरअसल लियो रिलीज के पहले दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि फिल्म सिनेमाघर प्रिंट में नहीं बल्कि एचडी प्रिंट में लीक हुई है।

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने दी है। ‘लियो’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार