न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘फाइटर’, रिलीज के 5वें दिन कमाए इतने, सिंधु से तारीफ पर दीपिका ने किया कमेंट

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की ‘फाइटर’ गुरुवार (25 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jan 2024 12:33:36

2 News : मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘फाइटर’, रिलीज के 5वें दिन कमाए इतने, सिंधु से तारीफ पर दीपिका ने किया कमेंट

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की ‘फाइटर’ गुरुवार (25 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही और यह साल 2024 की पहली हिट हो चुकी है। इसने भारत में चार दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि सोमवार (29 जनवरी) को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई।

ऐसा अक्सर देखा गया है कि अधिकतर फिल्में मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाती। सप्ताह का पहला दिन वर्किंग होने से बहुत कम लोग सिनेमाघरों की ओर रुख करते हैं। फिल्म ने जहां रविवार को 29 करोड़ रुपए कमाए थे, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 8 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया। इस तरह से ‘फाइटर’ की 5 दिनों की कुल कमाई 126.50 करोड़ रुपए हो गई है। देखना है कि फिल्म कब तक 200 करोड़ी क्लब में पहुंचती है।

इस फिल्म के डायरेक्टर ‘पठान’ और ‘वॉर’ फेम सिद्धार्थ आनंद हैं। वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में 2019 के पुलवामा हमले, 2019 बालाकोट हवाई हमले और 2019 भारत-पाकिस्तान का सीमा संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म में दीपिका का नाम ‘मिनाल राठौर’, ऋतिक का नाम ‘शमशेर पठानिया’ और अनिल का नाम ‘राकेश जय सिंह’ है।

इनके कॉल साइन नेम पैटी, मिन्नी और रॅाकी है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक और दीपिका ने पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर की। पायलट के रोल में दोनों कमाल लग रहे हैं। अनिल एक कमांडिंग ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह से भारतीय वायु सेना के इर्द-गिर्द घूमती है।

fighter,fighter movie,box office collection,fighter monday,deepika padukone,pv sindhu,Hrithik Roshan,anil kapoor

पीवी सिंधु ने ‘फाइटर’ के लिए की ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर की तारीफ

‘फाइटर’ को बड़े पर्दे पर देखने के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने इसकी खूब तारीफ की है। दो ओलंपिक की पदक विजेता सिंधु ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस फीचर फिल्म से बहुत खुश और प्रभावित हैं। ऋतिक के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किए गए एक्शन फ्लिक के पोस्टर को री-पोस्ट करते हुए सिंधु ने लिखा, “क्या फिल्म है! ऋतिक और दीपिका ने कमाल ही कर दिया, मुंह से बस उफ्फ ही निकल रहा है। अनिल सर ने अपने अभिनय से तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए हैं।”

सिंधु से मिली सराहना के बाद ‘फाइटर’ टीम में जबरदस्त उत्साह है। दीपिका ने तुरंत अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंधु की स्टोरी को री पोस्ट किया और लिखा, “लव यू।" उल्लेखनीय है कि सिंधु और दीपिका के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है। दोनों का नाता साउथ इंडिया से है। साथ ही दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी मशहूर शटलर रहे हैं और उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की थीं। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। ‘फाइटर’ के साथ यह आंकड़ा 10 हो गया है। इस मामले में दीपिका ने कैटरीना कैफ (9) को पछाड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम