न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : तीसरे दिन बढ़ने के बजाय घट गई ‘फाइटर’ की कमाई, इन 4 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देख लें

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 1:10:58

Box Office Collection : तीसरे दिन बढ़ने के बजाय घट गई ‘फाइटर’ की कमाई, इन 4 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देख लें

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म शानदार कमाई कर रही है। फैंस इस पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। देशभक्ति के फ्लेवर में रंगी एक्शन से भरपूर यह फिल्म लोगों को रास आ रही है। अब फिल्म की तीसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ की शनिवार (27 जनवरी) की कमाई 28 करोड़ रुपए हुई।

टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भाकत में 90 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 22.5 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 39.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन हालांकि कमाई में गिरावट देखने को मिली लेकिन माना जा रहा है कि रविवार को फिर से इसमें उछाल होगा और इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ी बन जाएगी।

हालांकि दुनियाभर में यह फिल्म 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो चुकी है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को ट्रिब्यूट है। फिल्म की कहानी एक आतंकी हमले की है। देश पर आतंकी हमला होता है और इसका बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना की एक कमान को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पूरी फिल्म इसी मिशन को लेकर है। इसमें अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। U/A सर्टिफिकेट पाने वाली ‘फाइटर’ का रन टाइम 2 घंटा 46 मिनट है।

fighter,main atal hoon,hanuman,guntur kaaram,captain miller,box office collection,Hrithik Roshan,teja sajja,mahesh babu,dhanush,pankaj tripathi

उतरता ही जा रहा है ‘मैं अटल हूं’ का रंग, ‘हनुमान’ कर रही अच्छा बिजनेस

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। 19 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को 9वें दिन 15 लाख कमाए। अब इसका कलेक्शन 8.20 करोड़ रुपए हो गया है। साउथ इंडियन स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। दो हफ्तों में मूवी ने 150 करोड़ के पार की कमाई कर डाली। फिल्म तीसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है।

'हनुमान' ने शनिवार को भारत में 6.25 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने टोटल 164.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। एक्शन ड्रामा फिल्म 'गुंटूर कारम' महेश बाबू की मूवी है। इस मूवी ने सॉलिड शुरुआत की थी, लेकिन अब इसका रंग उतरता ही जा रहा है। 'गुंटूर कारम' ने 41.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी।

फिल्म दो हफ्तों में 110 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई। रिलीज के तीसरे शुक्रवार फिल्म ने 71 लाख कमाए, तो शनिवार को 45 लाख तक की कमाई की। कलेक्शन 122.02 करोड़ रुपए हो गया है। 12 जनवरी को ही रिलीज हुई धनुष की 'कैप्टन मिलर' अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। शनिवार को फिल्म ने 97 लाख तक की कमाई की, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 46.82 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम