न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैंस के सिर से उतरता जा रहा है ‘फाइटर’ का खुमार, ‘हनुमान’ ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमा रखे हैं पैर, देखें कमाई

‘फाइटर’ इस साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। इसमें बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 12:26:03

फैंस के सिर से उतरता जा रहा है ‘फाइटर’ का खुमार, ‘हनुमान’ ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमा रखे हैं पैर, देखें कमाई

‘फाइटर’ इस साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। इसमें बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन, वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर और दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने अपनी चमक बिखेरी है। हालांकि रिलीज से पहले फैंस में जिस तरह का क्रेज दिखा था, वह बाद में उस मात्रा में नजर नहीं आ रहा। बढ़िया शुरुआत के बाद धीरे-धीरे लोगों पर से इसका खुमार उतर रहा है। कारण चाहे जो हो लेकिन सच यही है।

बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार गिर रही है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने शुरुआती 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने 7वें दिन 6.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसका भारत में टोटल कलेक्शन 140.35 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 22.5 करोड़, दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़, चौथे दिन 29 करोड़, पांचवें दिन 8 करोड़ और छठे दिन 7.75 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं।

fighter,hanuman,guntur kaaram,box office collection,Hrithik Roshan,anil kapoor,deepika padukone,teja sajja,mahesh babu

जानें तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने 20 दिन में की कितनी कमाई

साउथ इंडियन स्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ की बात करें तो यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। 12 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ 5 लाख रुपए से ओपनिंग ली थी। बीते दिन बुधवार (31 जनवरी) को फिल्म ने भारत में एक करोड़ 95 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म का 20 दिन में कुल कलेक्शन 178.8 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी ओर, एक ओर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। 12 जनवरी को ही रिलीज हुई इस फिल्म से महेश बाबू ने लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। हालांकि शानदार ओपनिंग के बाद यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी।

बॉक्स ऑफिस की जंग में यह फिल्म ‘हनुमान’ से काफी पीछे रह गई। 20वें दिन फिल्म ने महज 34 लाख रुपए अपनी झोली में डाले। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 123.93 करोड़ रुपए हो गई है। 12 जनवरी को ही रिलीज हुई ‘मैरी क्रिसमस’ और ‘कैप्टन मिलर’ तथा 19 जनवरी को रिलीज हुई ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों से लगभग गायब हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम