न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म ‘फर्रे’ की सुस्त शुरुआत, जानें ‘टाइगर 3’ सहित इन 3 फिल्मों का भी हाल

सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म ‘फर्रे’ शुक्रवार (24 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 12:23:49

सलमान की भांजी अलीजेह की पहली फिल्म ‘फर्रे’ की सुस्त शुरुआत, जानें ‘टाइगर 3’ सहित इन 3 फिल्मों का भी हाल

सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म ‘फर्रे’ शुक्रवार (24 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। सलमान इसका काफी समय से प्रमोशन कर रहे थे। लीक से हटकर सबजेक्ट पर बनाई गई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं। अलीजेह की एक्टिंग भी बढ़िया बताई जा रही है और उनमें भविष्य नजर आ रहा है।

इसके बावजूद सौमेंद्र पाधी के डायरेक्शन वाली फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यह बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 50 लाख रुपए कमाए। माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर ये फिल्म कमाई में सुधार कर सकती है।

‘फर्रे’ थाइलैंड की ‘बैड जीनियस’ नाम की फिल्म का रीमेक है। फिल्म में एजुकेशन सिस्टम और एग्जाम के दौरान हाईटेक चीटिंग की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अलीजेह के साथ प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी डेब्यू किया है। रोनित रॉय, जूही बब्बर और साहिल मेहता के भी अहम रोल हैं।

farrey,tiger 3,khichdi 2,12th fail,box office collection,alizeh agnihotri,Salman Khan,vikrant massey

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ बढ़ रही है 300 करोड़ की ओर

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म 'टाइगर 3' 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म की कमाई में शुक्रवार को गिरावट आई है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 3.50 करोड़ रुपए कमाए। अब इसका कुल कारोबार 258.37 करोड़ रुपए हो गया है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई थी।

यह फिल्म इस साल आई शाहरुख खान की ‘पठान’ व ‘जवान’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ जैसे तूफान नहीं मचा पाई। चलिए अब सिनेमाघरों में लगी दो अन्य फिल्मों 'खिचड़ी 2' और ‘12वीं फेल’ पर भी नजर डालते हैं। ‘खिचड़ी 2’ 10 साल पहले आई कॉमेडी फिल्म ‘खिचड़ी’ की जैसे सफलता हासिल नहीं कर पाई। फिल्म ने शुक्रवार को 17 लाख रुपए कमाए।

ऐसे में 8 दिन में इसका कारोबार 4.62 करोड़ रुपए हो गया है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' में IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी को दिखाया है, जिनके किरदार में विक्रांत मैसी नजर आए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 29वें दिन 67 लाख रुपए कमाए। इसकी कुल कमाई 42.97 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे