न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डंकी’ ने भारत में पार किया यह खास आंकड़ा, कम होती जा रही है ‘सालार’ की कमाई की रफ्तार, देखें कलेक्शन

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी लकी रहा। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट मूवी देने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 1:59:28

‘डंकी’ ने भारत में पार किया यह खास आंकड़ा, कम होती जा रही है ‘सालार’ की कमाई की रफ्तार, देखें कलेक्शन

बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी लकी रहा। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सुपरहिट मूवी देने के बाद अब शाहरुख ‘डंकी’ से धूम मचा रहे हैं। फैंस को एक ही साल में अपने प्यारे हीरो की 3 जबरदस्त परफोरमेंस देखने को मिल गई। ‘डंकी’ फुल फैमिली एंटरटेनिंग मूवी है। इस पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

‘डंकी’ ने 7 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इसने बुधवार (27 दिसंबर) को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की अब तक की कमाई 151.26 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि डंकी ने पहले दिन 29.2 करोड़, दूसरे दिन 20.12 करोड़, तीसरे दिन 25.61 करोड़, चौथे दिन 30.7 करोड़, पांचवें दिन 24.32 करोड़ और छठे दिन 11.56 करोड़ रुपए कमाए। वर्ल्डवाइड भी ‘डंकी’ का क्रेज है। 6 दिन में फिल्म ने 283.13 करोड़ रुपए का आंकड़ा तय कर लिया है।

ये आंकड़े रेड चिली एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं। 7वें दिन के आंकड़े अभी नहीं आए। महज 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर अहम किरदार में हैं। ‘डंकी’ JIO स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है।

dunki,shahrukh khan,dunki movie,taapsee pannu,vicky kaushal,rajkumar hirani,salaar,prabhas,animal,animal movie,ranbir kapoor,rashmika mandaana

‘सालार’ ने भारत में छठे दिन कमाए इतने रुपए, ‘एनिमल’ की कमाई भी जानें

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन बवाल मचा रही है। इसको पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पोंस मिला है। ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी हुई है। इस क्राइम थ्रिलर मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘सालार’ ने रिलीज के पहले दिन 22 दिसंबर को भारत में 90.7 करोड़, दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़ और पांचवें दिन 24.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

अब छठे दिन यानी बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े मिल गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने 27 दिसंबर को 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘सालार’ की कुल कमाई 297.40 करोड़ रुपए हो गई है। ग्लोबली कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने पांच दिन में दुनियाभर में 428.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया।

वैश्विक स्तर पर छठे दिन के आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इस बीच, 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक 'एनिमल' ने बुधवार (27 दिसंबर) को भारत में 0.95 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 540.04 करोड़ हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका