न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डंकी’ ने चौथे दिन पार किया यह खास आंकड़ा, बनी शाहरुख की 11वीं फिल्म, तूफानी रफ्तार से चल रही ‘सालार’

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जैसा कि माना जा रहा था, फैंस ने इसके लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 12:36:37

‘डंकी’ ने चौथे दिन पार किया यह खास आंकड़ा, बनी शाहरुख की 11वीं फिल्म, तूफानी रफ्तार से चल रही ‘सालार’

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार (21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जैसा कि माना जा रहा था, फैंस ने इसके लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई करते हुए 29 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ रुपए कलेक्ट किए और तीसरे दिन 25 करोड़ रुपए अपने खाते में डाले।

हालांकि राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की कमाई में चौथे दिन रविवार (24 दिसंबर) को 30 प्रतिशत का उछाल दिखा। फिल्म ने 31.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए एक नया माइलस्टोन भी पार कर लिया। इसी के साथ डंकी की भारत में कुल कमाई 106 करोड़ रुपए हो गई है। यह शाहरुख की 11वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले ‘जवान’, ‘पठान’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘दिलवाले’, ‘रईस’, ‘डॉन’, ‘रा वन’, ‘जब तक है जान’ और ‘डॉन 2’ यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को ‘डंकी’ ने देशभर में 49.67% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हालांकि, अच्छे कलेक्शन के बाद भी शाहरुख की ‘डंकी’ कमाई के मामले में इसी साल आई उनकी पिछली दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की बराबरी करती नहीं दिख रही। ‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़, जबकि ‘जवान’ ने 74.50 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘डंकी’ ने एडवांस बुकिंग के दौरान 15.41 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया था।

dunki movie,dunki,shahrukh khan,rajkumar hirani,salaar,prabhas,animal movie,ranbir kapoor,box office collection

प्रभास की ‘सालार’ ने तीन दिन में ही कमा डाले 200 करोड़ से ज्यादा

प्रभास की 'सालार : पार्ट 1- सीजफायर' शुक्रवार (22 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'सालार' ने आते ही बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। सैकनिल्क के मुताबिक 'सालार' ने रविवार (24 दिसंबर) को तीसरे दिन भारत में पांचों भाषाओं में मिलाकर कुल 61 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 208.05 करोड़ रुपए हो गया है।

'सालार' ने 90.7 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ रुपए कमाए। 'सालार' दुनियाभर में 400 करोड़ रुपए कमा चुकी है। 'सालार' का डायरेक्शन 'KGF' के निर्देशक प्रशांत नील ने किया है। फिल्म को दुनियाभर में हिंदी के साथ कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।

इसमें प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन के भी मेन रोल हैं। 'सालार' की कहानी दो दोस्त पृथ्वीराज (वर्धराज) और प्रभास (देवा) की है। इस बीच, 'एनिमल' की कमाई के 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 2.18 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसका भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 536.17 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम