न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पूजा’ की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का हुआ शानदार आगाज, जानें ‘गदर-2’ सहित इन 4 फिल्मों का भी हाल

आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई। फैंस इसका लंबे समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 11:16:52

‘पूजा’ की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का हुआ शानदार आगाज, जानें ‘गदर-2’ सहित इन 4 फिल्मों का भी हाल

आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई। फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पहले दिन के रिस्पोंस को देखते हुए लगता है कि फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसे काफी अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है।

‘पूजा’ का रोल निभा रहे आयुष्मान अपना जादू चलाने में कामयाब रहे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर शानदार कमाई कर सकती है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मथुरा का एक छोटे शहर का लड़का करम (आयुष्मान) पिता का कर्ज चुकाने के लिए हर दिन संघर्ष करता दिखता है। साथ ही वो परी (अनन्या पांडे) के प्यार में भी पागल होता है और उससे शादी करना चाहता है। परी के पिता शादी के लिए शर्तें रख देते हैं।

इसके बाद करम, पूजा बनकर परेशानियों का सामना करता है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी है। आयुष्मान व अनन्या के साथ परेश रावल, अनु कपूर, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी ने भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। उसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा थीं।

box office collection,dream girl 2,gadar 2,omg 2,ghoomer,jailer,ayushmann khurrana,Akshay Kumar,ananya panday,sunny deol

‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा रखा है तूफान, 15 दिन में कमाए...

इस बीच, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की आंधी जारी है। उसने शुक्रवार (25 अगस्त) को रिलीज के 15वें दिन 6.70 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और तब से ही कमाल कर रही है। इसका भारत में कुल कलेक्शन 425.80 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ‘गदर 2’ से सनी ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना मैडम के किरदार में एंट्री की है।

‘गदर 2’ के साथ ही 11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने शुक्रवार को मात्र 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक 128.22 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। थलाइवा स्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' के 16वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने शुक्रवार (25 अगस्त) को 2.50 करोड़ की कमाई की है।

इसके साथ फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 301.30 करोड़ हो गया है। हालांकि इसने दुनियाभर में 523 करोड़ की कमाई कर ली है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की ‘घूमर’ फ्लॉप हो चुकी है। यह 18 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने गुरुवार (24 अगस्त) तक मात्र 4.87 करोड़ रुपए की कमाई की। इसने 7वें दिन 36 लाख रुपए कमाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार