न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-‘ड्रीम गर्ल 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या नहीं, मजबूती से जमी है ‘गदर 2’, कृति ने नुपुर की फिल्म का पोस्टर किया शेयर

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। उसने सोमवार का अहम टेस्ट पास कर लिया। माना जाता है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Aug 2023 12:44:51

जानें-‘ड्रीम गर्ल 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या नहीं, मजबूती से जमी है ‘गदर 2’, कृति ने नुपुर की फिल्म का पोस्टर किया शेयर

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। उसने सोमवार का अहम टेस्ट पास कर लिया। माना जाता है कि हफ्ते का पहले दिन होने से बहुत कम लोग सिनेमाघर का रुख करते हैं, लेकिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ उन्हें अपनी ओर खींचने में सफल रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने 28 अगस्त को चौथे दिन 5.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

इसने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 10.69 करोड़ रुपए, दूसरे दिन शनिवार को 14.02 करोड़ रुपए व तीसरे दिन रविवार को 16 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का कुल कारोबार 46.13 करोड़ रुपए हो गया है। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने अपने तीसरे सोमवार को 4.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म भारत में 18 दिन में कुल 460.65 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

इसके अलावा ‘ओएमजी 2’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से जमी हुई है। ‘गदर 2’ के साथ ही 11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ ने 135.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं पांचवें हफ्ते रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 150 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की ‘जेलर’ ने रिलीज के 19वें दिन सोमवार को 3 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ ‘जेलर’ की कुल कमाई 319.35 करोड़ रुपए हो गई है।

तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में नजर आएंगी कृति की छोटी बहन नुपुर

एक्ट्रेस कृति सेनन को हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। कृति इस अवार्ड के जश्न में डुबी हुई हैं। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका जश्न मना रही हैं। फैंस के लिए उन्होंने फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। कृति को काफी प्रतिभावान माना जाता है और वे हर किरदार में फिट बैठती हैं।

इस बीच कृति की बहन नुपुर भी अपने टेलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने में लगी हैं। कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रहीं नुपुर तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ के लिए तैयारी कर रही हैं। कृति भी अपनी बहन का हौसला बढ़ाते हुए इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से नुपुर का पहला लुक जारी किया है।

पोस्टर में नुपुर ट्रेन की खिड़की से बाहर देखते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। कृति ने लिखा, "मेरी बहन की पहली पैन इंडिया फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने से ज्यादा गर्व की बात मुझे और कुछ नहीं महसूस हो रही है! नुपुर सेनन को ग्रैंड से प्यारी सारा के रूप में पेश कर रही हूं।" फिल्म पूरी दुनिया में 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार