न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ड्रीम गर्ल 2’ का रक्षाबंधन पर फैंस के साथ मजबूत बंधन, ‘गदर 2’ ने कमाई में 20वें दिन भी इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पोंस मिलना जारी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 11:27:56

‘ड्रीम गर्ल 2’ का रक्षाबंधन पर फैंस के साथ मजबूत बंधन, ‘गदर 2’ ने कमाई में 20वें दिन भी इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पोंस मिलना जारी है। इसने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस करने का सिलसिला कायम रखा है। फिल्म को बुधवार (30 अगस्त) को रक्षाबंधन का भी फायदा मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपए का का बिजनेस किया। अब उसकी 6 दिन में कुल कमाई 60 करोड़ रुपए हो गई है।

इसने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार 25 अगस्त को 10.69 करोड़, शनिवार को 14.02 करोड़, रविवार को 16.00 करोड़, सोमवार को 5.42 करोड़ और मंगलवार को 5.87 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये आयुष्मान की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ साल 2019 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है।

फिल्म में आयुष्मान के साथ तगड़ी स्टार कास्ट है, जो कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ हिट है और दूसरे हफ्ते की पकड़ तय करेगी कि फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं। इसे अगले गुरुवार को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ से कड़ी टक्कर मिलेगी।

gadar 2,dream girl 2,omg 2,box office collection,raksha bandhan 2023,sunny deol,ayushmann khurrana,Akshay Kumar

‘गदर 2’ के लिए कम नहीं हो रही दर्शकों की दीवानगी

सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के लिए फैंस की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। त्योहार या छुट्टी के दिन तो इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है। इसने रक्षाबंधन पर बड़ी छलांग लगाते हुए बंपर कमाई कर डाली। बुधवार को ‘गदर 2’ के खाते में करीब 10 करोड़ रुपए आए। माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

रिलीज के 20वें दिन भी इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ की छुट्टी कर दी। ‘पठान’ ने 20वें दिन 4.20 करोड़ और ‘बाहुबली 2’ ने 6.25 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था। ‘गदर 2’ के मेकर्स की तरफ से त्योहार और वीकेंड को देखते हुए 2 टिकट के साथ 2 फ्री टिकट बांटे जा रहे हैं। ये ऑफर 3 सितंबर तक जारी रहेगा। ‘गदर 2’ के साथ ही 11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ ने 20वें दिन 1.75 करोड़ रुपए कमाए। उसकी कुल कमाई 140.17 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार