न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने दूसरे दिन और बढ़ाई अपनी कमाई, ‘गदर 2’ अब भी दे रही है सबको कड़ी टक्कर

‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए जैसी उम्मीद थी, यह फिल्म वैसी ही निकली। कहने का मतलब है कि फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 12:48:44

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने दूसरे दिन और बढ़ाई अपनी कमाई, ‘गदर 2’ अब भी दे रही है सबको कड़ी टक्कर

‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए जैसी उम्मीद थी, यह फिल्म वैसी ही निकली। कहने का मतलब है कि फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन से भरपूर है और लोग इसे आड़े हाथों ले रहे हैं। शुक्रवार (25 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कायम रहा। राज शांडिल्य के डायरेक्शन वाली आयुष्मान खुराना व अनन्या पांडे के अभिनय से सजी इस कॉमेडी फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखा। वे इसे देखने के लिए उमड़ पड़े।

Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने शनिवार (26 अगस्त) को 14.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पहले दिन इसकी कमाई का आंकड़ा 10.67 करोड़ रुपए था। यानी दो दिन में मिलाकर इसका बिजनेस 24.69 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि आज रविवार को इसके और भी ज्यादा टिकट बिकेंगे। हालांकि फिल्म ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान ने 15 करोड़ और अनन्या ने करीब 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

इस बीच, आयुष्मान ने कहा कि ड्रीम गर्ल एक फ्रेंचाइजी है जिसने मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं ‘ड्रीम गर्ल 2’ को बॉक्स ऑफिस पर मिली शुरुआत से बेहद खुश हूं। एक मनोरंजनकर्ता के रूप में लोगों को सिनेमाघरों में लाना और उन्हें एक अच्छा समय बिताने का अनुभव कराना अद्भुत लगता है।

dream girl 2,gadar 2,omg 2,jailer,ghoomer,akelli,ayshmann khurrana,sunny deol,box office collection

‘गदर 2’ ने 16वें दिन भी किया जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को वीकेंड दर वीकेंड फायदा मिल रहा है। अब इस फिल्म के 16वें दिन यानी शनिवार (26 अगस्त) का कलेक्शन सामने आया है जो चौंकाने वाला है। सैकल्निक की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 12.29 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब तक भारत में कुल 457.5 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' को भी रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। 'ओएमजी 2' ने अब तक कुल 131.37 करोड़ कमा लिए हैं। शनिवार को इसकी कमाई 3.25 करोड़ रुपए रही। रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ को रिलीज हुए 17 दिन बीत चुके हैं, लेकिन थलाइवा स्टार की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 5.50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया। अब भारत में फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 307.70 करोड़ हो गई है। वर्ल्डवाइड यह 537.25 करोड़ रुपए है। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ फेल हो गई है। इसने पहले दिन 20 लाख और दूसरे दिन 31 लाख रुपए ही कमाए। उल्लेखनीय है कि नुसरत की 2019 में आई ‘ड्रीम गर्ल’ सुपरहिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका