न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दो और दो प्यार’ तथा ‘LSD 2’ का पहले दिन ही निकला दम, ‘BMCM’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई भी देख लें

'दो और दो प्यार' और 'लव सैक्स और धोखा 2' फिल्में एक साथ शुक्रवार (19 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों के पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 1:18:26

‘दो और दो प्यार’ तथा ‘LSD 2’ का पहले दिन ही निकला दम, ‘BMCM’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई भी देख लें

'दो और दो प्यार' और 'लव सैक्स और धोखा 2' फिल्में एक साथ शुक्रवार (19 अप्रैल) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। ओपनिंग डे पर ही इनकी हवा निकलती दिखी यानी शुरुआत काफी निराशाजनक रही। पहले बात करते हैं ‘दो और दो प्यार’ की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति स्टारर इस फिल्म ने लगभग 50 लाख रुपए कमाए।

मूवी ने उम्मीद से बहुत कम कमाई की। फिल्म का निर्माण समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला ने किया है। इसका निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। इसमें अजब रिश्तों की एक गजब प्रेम कहानी देखने को मिल रही है। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए के करीब बताया जा रहा है। अब नजर डालते हैं दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘LSD 2’ की, जिसमें मल्टीपल स्टोरीज देखने को मिलती है।

इसको लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन कमाई देखकर लगता है कि दर्शकों को यह कुछ खास पसंद नहीं आई। इस रिलेशनशिप ड्रामा ने पहले दिन महज 15 लाख रुपए कमाए। माना जा रहा है कि वीकेंड (शनिवार-रविवार) को दोनों फिल्मों के कलेक्शन में कुछ सुधार हो सकता है। फिल्म इंटरनेट वाले लव और फिर धोखे पर आधारित है। इस फिल्म में 3 कहानियां दिखाई गई हैं। इसमें मौनी रॉय, तुषार कपूर, परितोष तिवारी, अभिनव सिंह और बोनिता राजपुरोहित ने अहम भूमिका निभाई है।

do aur do pyaar,lsd 2,bmcm,maidaan,crew movie,vidya balan,mouni roy,Akshay Kumar,tiger shroff,ajay devgn,karrena kapoor,kriti sanon,box office collection

ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ ने दर्शकों को किया निराश

डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दर्शकों पर जादू चलाने में नाकाम साबित हुई। ईद (11 अप्रैल) पर रिलीज हुई फिल्म ने दूसरे शुक्रवार (19 अप्रैल) को एक करोड़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की 9 दिन में भारत में कुल कमाई 51.2 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ जैसे सितारे हैं।

इसी तरह ईद को ही सिनेमाघरों में पहुंची अजय देवगन की ‘मैदान’ ने धीमी शुरुआत की थी और फिर ये कमाई के मामले में काफी पिछड़ती ही गई। ‘मैदान’ ने शुक्रवार को एक करोड़ 44 लाख रुपए का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 29.79 करोड़ रुपए पहुंच गई है। अजय की पिछली फिल्म ‘शैतान’ के मुकाबले ‘मैदान’ बुरी तरह पिट गई है।

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने 21वें दिन 48 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 72.35 करोड़ रुपए पहुंच गई। फिल्म ने पहले सप्ताह में 43.75 करोड़ और दूसरे सप्ताह में 21.45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष