न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : ‘क्रू’ ने पार किया यह खास आंकड़ा, ‘शैतान’ ने इस फिल्म को पछाड़ा, इन 2 की कमाई भी जानें

एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म 'क्रू' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा रही है। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 12:31:20

Box Office Collection : ‘क्रू’ ने पार किया यह खास आंकड़ा, ‘शैतान’ ने इस फिल्म को पछाड़ा, इन 2 की कमाई भी जानें

एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म 'क्रू' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा रही है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी खास रोल किए हैं। इसकी 9.25 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत रही थी। इसके बाद भी इसने फैंस पर लगातार अपनी पकड़ बना रखी है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी यह शान से चल रही है।

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार (6 अप्रैल) को यानी 9वें दिन 5.25 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन इसकी कमाई 3.75 करोड़ रुपए रही थी। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 52.91 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं।

दुनियाभर में यह 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की मेकर में से एक एकता कपूर ने यह अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। एकता कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “क्रू-सिंग इन वीक 2! डे 8 दुनिया भर में 94.58 करोड़।”

box office collection,crew,shaitaan,swatantra veer savarkar,madgaon express movie,Kareena Kapoor Khan,randeep hooda,kunal kemmu,ajay devgn

1 महीने से सिनेमाघरों में डटी है ‘शैतान’, रणदीप और कुणाल की फिल्मों का है ऐसा हाल

इस बीच अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ को सिनेमाघरों में 1 महीना पूरा हो चुका है और यह मजबूती के साथ डटी हुई है। फिल्म ने अक्षय कुमार की 'पैडमैन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 30 दिनों के बाद 'शैतान' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 142.20 करोड़ रुपए पहुंच गई है। शनिवार को फिल्म ने 95 लाख रुपए के करीब कमाई की।

रणदीप हुड्डा की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि तीसरे शनिवार को कमाई में थोड़ा सुधार जरूर नजर आया। 16वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 21 लाख रुपए का कारोबार किया। कुल कमाई 19.46 करोड़ हो गई है। कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ भी लगातार जूझती नजर आई है, लेकिन शनिवार को कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला। फिल्म ने एक करोड़ 24 लाख रुपए कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 21.09 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष