न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ का Box Office Collection, बदल गई ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसको लेकर तगड़ा माहौल बना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 12:41:51

2 News : जानें-‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ का Box Office Collection, बदल गई ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसको लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ था, लेकिन कमाई को देखकर लग रहा है कि इसका लंबे समय तक टिकना मुश्किल है। हालांकि जो कोई यह फिल्म देख रहा है वो इसकी कहानी और कार्तिक की एक्टिंग की तारीफ जरूर कर रहा है। इसके बावजूद फैंस वैसा रिस्पोंस नहीं दे रहे, जिसकी उम्मीद थी।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने कुछ कमाल नहीं दिखाया और अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ रुपए के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन शनिवार को इसने 6.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दो दिन में इसने भारत में कुल 11.50 करोड़ रुपए बटोरे हैं। माना जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने से कमाई में और सुधार देखने को मिलेगा।

वैसे अगर यह इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो 50 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो जाएगा। इसे बनाने में 140 करोड़ रुपए की लागत आई है। अब 7 जून को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी ड्रामा ‘मुंज्या’ का हाल भी देख लें। फिल्म ने शनिवार को 9वें दिन 6.75 करोड़ रुपए कमाए।

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘मुंज्या’ का कुल कलेक्शन 47 करोड़ रुपए हो गया है। एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी अभी थिएटर्स में जमी हुई है। शनिवार को इसने 53 लाख रुपए जुटाए और इसकी कुल कमाई 34.08 करोड़ रुपए हो गई।

chandu champion,kartik aaryan,actor kartik aaryan,munjya,munjya movie,sharvari wagh,welcome to the jungle,Akshay Kumar,mr. and mrs. mahi

पहले 20 दिसंबर को रिलीज होनी थी अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’

अक्षय कुमार की फिल्में हमेशा कतार में रहती हैं। इन दिनों अक्षय की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा जोरों पर है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। अब फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके हिसाब से इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने में देरी हो सकती है। फिल्म अपनी निर्धारित 20 दिसंबर की रिलीज डेट पर नहीं आएगी।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘वेलकम टू द जंगल’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है, जिसका पहला शेड्यूल हाल ही में मई में खत्म हुआ है। महाराष्ट्र के आरे में एक लंबी शूटिंग थी, जिसमें पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। हालांकि यह कई नियोजित शेड्यूल में से सिर्फ पहला था। फोटोग्राफी खत्म होने के बाद इसके अहम VFX पर काम की आवश्यकता होगी। इन वजहों को देखते हुए 20 दिसंबर को रिलीज होना असंभव लगता है।

इस देरी का मतलब यह भी है कि अब यह सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' से नहीं टकराएगी, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज होना तय है। बता दें कि अक्षय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वे 'वेलकम बैक' (2015) में नहीं थे। इस फिल्म में 20 साल बाद अक्षय और रवीना टंडन की जोड़ी दिखेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क