न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐसी रही मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ की ओपनिंग, 27 साल बाद इनके साथ काम करेंगी काजोल

एक्टर मनोज बाजपेयी की मचअवेटेड फिल्म 'भैया जी' शुक्रवार (24 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मनोज की 100वीं फिल्म है। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 2:15:34

2 News : ऐसी रही मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ की ओपनिंग, 27 साल बाद इनके साथ काम करेंगी काजोल

एक्टर मनोज बाजपेयी की मचअवेटेड फिल्म 'भैया जी' शुक्रवार (24 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मनोज की 100वीं फिल्म है। इसमें मनोज जबरदस्त एक्शन करते दिखे। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि यह फैंस को थिएटर्स तक खींचने में विफल रही। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने पहले दिन मात्र 1.30 करोड़ रुपए कमाए।

यह काफी निराशाजनक है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में कुछ सुधार हो सकता है। कार्की इससे पहले मनोज की फिल्मर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए मनोज ने बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की है। विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल और विक्रम खाखर जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है।

दूसरी ओर, एक और प्रतिभावान अभिनेता राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' ने पैर मजबूती से टिकाए हुए हैं। फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है और इसमें राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। फिल्म ने 14वें दिन शुक्रवार को 1 करोड़ 20 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल कमाई 32.70 करोड़ रुपए हो गई है।

bhaiyya ji movie,manoj bajpayee,actor manoj bajpayee,100th film,manoj bhaiyya ji,srikanth,rajkummar rao,kajol,prabh deva,kajol prabhu deva

एक्शन थ्रिलर मूवी में नजर आएंगे काजोल और प्रभु देवा, पहले ‘सपने’ में किया था काम

काजोल तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। काजोल ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। रोमांटिक मूवी से करिअर शुरू करने वालीं काजोल बाद में कई तरह की भूमिकाओं में नजर आईं। अब काजोल एक एक्शन थ्रिलर मूवी के लिए तैयार हैं। प्रोड्यूसर चरण तेजा उप्पलपति की इस फिल्म में काजोल और साउथ इंडियन स्टार प्रभु देवा मुख्य रोल में दिखेंगे। दोनों स्टार 27 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

इससे पहले उन्हें साल 1997 में राजीव मैनन की तमिल फिल्म ‘मिनसारा कनावु’ में साथ काम करने का मौका मिला था। लव ट्रांयगल पर आधारित इस फिल्म में एक और साउथ इंडियन स्टार अरविंद स्वामी भी थे। बाद में इस फिल्म के डब वर्जन को हिंदी में रिलीज़ किया जिसका नाम ‘सपने’ था। इसी फिल्म का गाना 'चंदा रे' खूब मशहूर हुआ था।

बहरहाल काजोल और प्रभु देवा की नई फिल्म की बात करें तो इसमें नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील भी काम करेंगे। काजोल का वर्क फ्रंट देखें तो उन्हें आखिरी दफा ‘लस्ट स्टोरीज 2’ वेब सीरीज में देखा गया था। अब काजोल ‘दो पत्ती’ और ‘सरजमीं’ में दिखेंगी। दूसरी ओर, प्रभु देवा फिलहाल थलपति विजय की ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ पर काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष