न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने की इतनी कमाई, अजय की ‘मैदान’ नहीं मार पा रही मैदान, ‘क्रू’ की हालत भी देखें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फैंस इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 1:26:45

रविवार को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने की इतनी कमाई, अजय की ‘मैदान’ नहीं मार पा रही मैदान, ‘क्रू’ की हालत भी देखें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन लगता है कि वे इससे ज्यादा खुश नहीं हुए। फिल्म को अभी तक जितनी उम्मीद थी उतना बढ़िया रिस्पोंस नहीं मिला। इस बीच फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार (14 अप्रैल) को करीब 9 करोड़ रुपए की कमाई की है।

इस तरह से इसका भारत में कुल कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 11 अप्रैल को 15.65 करोड़ के साथ ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन कलेक्शन आधे पर गिरकर 7.60 करोड़ रुपए रह गया था। शनिवार को इसने 8.50 करोड़ रुपए कमाए। अब देखना है कि यह फिल्म इस सप्ताह कितना कारोबार कर पाती है। इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 100 करोड़ रुपए के करीब पहुंची चुकी है। इसका कुल कलेक्शन 96.18 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म को सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’, ‘भारत’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बनाने वाले अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। 'बड़े मियां छोटे मियां' में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर जैसी अभिनेत्रियों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में खलनायक बन साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक बार फिर अपनी उम्दा अदाकारी का लोहा मनवाया है। इस फिल्म को लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

bade miyan chote miyan,bmcm movie,maidaan,crew movie,Akshay Kumar,tiger shroff,ajay devgn,Kareena Kapoor,tabu,kriti sanon,box office collection

स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ से अजय देवगन नहीं जगा पाए जादू, ‘क्रू’ ने 17 दिन में कमाए...

अजय देवगन की स्पो्र्ट्स ड्रामा फिल्म’ 'मैदान' भी ईद पर ही रिलीज हुई थी। ये फिल्म1 कमाई की रेस में 'बड़े मियां छोटे मियां' से बुरी तरह पिछड़ गई है। 'मैदान' ने चार दिन में भारत में करीब 22 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पेड प्रीव्यूज से हुई 2.60 करोड़ रुपए की कमाई को मिलाकर 'मैदान' ने अपने फर्स्टो वीकेंड में 21.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। इसमें सबसे ज्यादा कमाई रविवार को ही हुई है।

फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 2.75 करोड़ रुपए हो गई थी। शनिवार को इसने थोड़ी रफ्तार पकड़ी और 5.75 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाले। रविवार (14 अप्रैल) को चौथे दिन 6.25 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ। 'मैदान' ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड करीब 30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'मैदान' का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है।

अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'मैदान' देश में फुटबॉल के गोल्डन बॉय कहे जाने वाले सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। इस बीच करीना कपूर खान, तबू व कृति सेनन की 'क्रू' फिल्म की कमाई के 17वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इसने तीसरे रविवार 1.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसका भारत में कुल कलेक्शन 69.02 करोड़ और वैश्विक स्तर पर 125 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका